boAt Lunar Embrace: एक चार्ज में 7 दिन चलती है नई boAt स्मार्टवॉच, इस कीमत में हुई लॉन्च

boAt Lunar Embrace को देश में 2,899 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह Amazon इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को स्टील ग्रे और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 20:26 IST
ख़ास बातें
  • boAt Lunar Embrace गोल डायल और मेटल बिल्ड के साथ आती है
  • इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है
  • स्मार्टवॉच Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
boAt ने Lunar Embrace स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है, जो वर्तमान में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्चवॉच सर्कुलर डिस्प्ले डिजाइन के साथ आती है। इसमें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार वॉच फेस को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से लैस भी है। boAt Lunar Embrace में SpO2 और स्ट्रैल मॉनिटरिंग जैसे अहम फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

boAt Lunar Embrace को देश में 2,899 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह Amazon इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को स्टील ग्रे और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Lunar Embrace की खासियतों की बात करें, तो स्मार्टवॉच मेटल बॉडी बिल्ड के साथ आता है। इसमें 1.51-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जैसे कि हमने बताया, यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार वॉच फेस को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। डिवाइस IP68 रेटेड है, जो सुनिश्चित करता है कि यह धूल और पानी से प्रति प्रतिरोधी हो।

फीचर्स की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन भी मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स कॉल पिक कर सकते हैं या डायल कर सकते हैं। इसमें 20 कॉन्टैक्ट को स्टोर करने की सुविधा भी मिलती है।

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के नाम पर इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), स्ट्रैस और स्लीप मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं। महिलाएं इसमें अपने मैनसुरल साइकिल पर भी नजर रख सकती हैं। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी शामिल हैं।
Advertisement

इसमें गेम और म्यूजिक कंट्रोल भी शामिल हैं। यदि यूजर कुछ समय तक गतिहीन रहता है, तो घटी उसे अलर्ट भेजती है। boAt Lunar Embrace वॉयस असिस्टेंट से लैस है और यह मौसम अपडेट भी दिखाता है। 

कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। हालांकि, बैटरी क्षमता की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 
  3. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  4. Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
  5. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  6. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  7. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  9. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  10. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.