Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

सबसे खास बात इनमें एडेप्टिव मोड है, यानी ANC और ट्रांसपेरेंसी पेरेंसी मोड में ये खुद ही स्विच कर लेते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 23:42 IST
ख़ास बातें
  • धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग इनमें दी गई है।
  • ANC के साथ इनमें 5 घंटे का बैकअप मिल जाता है।
  • ANC और ट्रांसपेरेंसी पेरेंसी मोड में ये खुद ही स्विच कर लेते हैं।

Apple Airpods 5 के लिए कंपनी का दावा है कि ये 50% बेहतर नॉइज रिडक्शन कर सकते हैं।

Photo Credit: Apple

Apple Airpods 5 को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च कर दिया है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लॉन्च के साथ मार्केट में नए ईयरबड्स ने भी दस्तक दे दी है। कंपनी के नई पीढ़ी के ये ईयरबड्स कथित तौर पर बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं। इनमें स्पेशल ऑडियो फीचर है और यूजर की पसंद के हिसाब से म्यूजिक एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सकता है। ANC फीचर भी इनमें मिलता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।  

Apple Airpods 5 Price

Apple Airpods 5 की कीमत 129 डॉलर (लगभग 12,000 रुपये) है। इन्हें कंपनी ने व्हाइट कलर में पेश किया है। ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं। 18 सितंबर से इनकी सेल शुरू होगी। खरीद के लिए ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Apple.com और ऑफलाइन Apple स्टोर आदि पर उपलब्ध होंगे। 

Apple Airpods 5 Features

Apple Airpods 5 कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स हैं। इनमें कंपनी ने दो वेरिएंट पेश किए हैं। एक वेरिएंट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर से लैस होकर आता है। जबकि एक अन्य नॉन ANC मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है। नए ईयरबड्स में Adaptive EQ का सपोर्ट है और पर्सनलाइज्ड स्पेशिअल ऑडियो को ये सपोर्ट करते हैं। 

Apple Airpods 5 के लिए कंपनी का दावा है कि ये 50% बेहतर नॉइज रिडक्शन कर सकते हैं। पहले से कहीं ज्यादा रिच और डिटेल्ड साउंड ये प्रदान कर सकते हैं। इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है जिससे कि म्यूजिक या कॉलिंग के दौरान भी आपको नेचुरल यानी आसपास की आवाजें मिलती रहेंगीं। सबसे खास बात इनमें एडेप्टिव मोड है, यानी ANC और ट्रांसपेरेंसी पेरेंसी मोड में ये खुद ही स्विच कर लेते हैं। 

Advertisement

Siri AI का सपोर्ट इनमें दिया गया है। कंपनी के अनुसार, ये कॉलिंग के दौरान लाइव ट्रांसलेशन कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो ANC के साथ इनमें 4 घंटे का बैकअप मिल जाता है। वहीं, नॉन ANC के साथ 20 घंटे तक का बैकअप इनमें दिया गया है। कंपनी ने इनमें स्टेम क्रंटोल दिया है। म्यूजिक कंट्रोल के लिए यूजर स्वाइप-अप और स्वाइप डाउन कर सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग इनमें दी गई है। चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी का सपोर्ट है और वायरलैस चार्जिंग भी ये सपोर्ट करते हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.