ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च

Soundcore Space 2 हेडफोन्स में 40mm के डबल लेयर डायफ्राम ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 07:53 IST
ख़ास बातें
  • ये हेडफोन्स चार स्टेज वाले एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं।
  • ये लो-फ्रीक्वेंसी के शोर जैसे ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट आदि को घटाते हैं।
  • घोषणाओं और बातचीत को यूजर बिना हेडफोन निकाले ही सुन सकते हैं।

कॉलिंग के लिए Soundcore Space 2 हेडफोन्स में तीन-माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है।

Photo Credit: Soundcore

Anker ने अपने नए हेडफोन्स Soundcore Space 2 लॉन्च किए हैं। ये हेडफोन्स इससे पहले आए Soundcore Space One के सक्सेसर हैं जिन्हें कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था। Soundcore Space 2 में कंपनी ने खास फोकस इसके एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर पर किया है। ये चार स्टेज वाले एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं। ये लो-फ्रीक्वेंसी साउंड जैसे ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट्स आदि को काफी हद तक कम करते हैं। इनमें एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है। घोषणाओं और बातचीत को यूजर बिना हेडफोन निकाले ही सुन सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।

Anker Soundcore Space 2 Price

Soundcore Space 2 हेडफोन्स की कीमत 130 डॉलर (लगभग 12,200 रुपये) है। इन्हें सी-फोम ग्रीन, लिनेन व्हाइट, और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदे जा सकेंगे। 

Anker Soundcore Space 2 Specifications

Soundcore Space 2 हेडफोन्स में 40mm के डबल लेयर डायफ्राम ड्राइवर मिलते हैं। ये वायर्ड प्लेबैक के साथ Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं। वायरलेस इस्तेमाल के लिए ये LDAC कोडेक के साथ आते हैं। हेडफोन्स हाई डेटा ट्रांसफर को सपोर्ट करते हैं। LDAC की मदद से ये 990kbps तक डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन यह एंड्रॉयड तक सीमित है। यह फीचर साउंडकोर ऐप की मदद से संभव है। 

कॉलिंग के लिए हेडफोन में तीन-माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है। ये माइक्रोफोन AI नॉइज रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं। हेडफोन्स में कई और कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। मसलन ये इक्वेलाइजर कंट्रोल के साथ आते हैं। इनमें बिल्ट-इन असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। ये 100 से ज्यादा भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं। हेडफोन्स का वजन 264 ग्राम है। इनमें वियर डिटेक्शन फीचर है और ये लगाते ही प्लेबैक को रीज्यूम कर लेते हैं। हेडफोन्स में 70 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है। नॉइज कैंसिलेशन एक्टिव मोड में ये 50 घंटे तक चल सकते हैं। क्विक चार्ज की मदद से ये 5 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है। ये डुअल पेअरिंग को भी सपोर्ट करते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.