ब्लूटूथ कॉलिंग, 7 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ Ambrane Marble स्मार्टवॉच लॉन्च, 2 हजार से कम खरीदें

Ambrane Marble स्मार्टवॉच की वास्तविक कीमत 2,799 रुपये है, हालांकि यह 1,999 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Ambrane Marble स्मार्टवॉच की वास्तविक कीमत 2,799 रुपये है।
  • Ambrane Marble में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Ambrane Marble में 280mAh की बैटरी से लैस है जो 7 दिनों तक चल सकती है।

Ambrane Marble में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ambrane

Ambrane ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane Marble लॉन्च कर दी है। Ambrane की इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और IP68 रेटिंग दी गई है। Ambrane Crest Pro के बाद यह कंपनी की इस साल पेश हुई दूसरी स्मार्टवॉच है। यहां हम आपको Ambrane Marble के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ambrane Marble Smartwatch की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Ambrane Marble स्मार्टवॉच की वास्तविक कीमत 2,799 रुपये है, हालांकि यह 1,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए Ambrane के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Flipkart.com पर उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टवॉच के साथ 1 साल की  वारंटी प्रदान करती है। कलर ऑप्शन के मामले में यह स्मार्टवॉच Alpine Green Magnetic, Black, Green, Metallic Black और Brown में उपलब्ध है।


Ambrane Marble स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस


Ambrane Marble में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। यह डिस्प्ले ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड का सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच को मैनेज करने के लिए रोटेट्री क्राउन दिया गया है। यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस स्मार्टवॉच में 100+ से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें SpO2, 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग, मेंस्ट्रुअल साइकिल, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रीद ट्रैकिंग जैसे ट्रैकर्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में सेडेंटरी अलर्ट, अलार्म, टाइमर और फाइंड फोन शामिल हैं।
Advertisement

Ambrane Marble में एक रिमोट कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, वॉयस एसिस्टेंस और ऑल मैसेज नोटिफिकेशन आदि का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक यूनिक यूनीपेयर टेक्नोलॉजी शामिल है जो सिर्फ एक टैप में क्विक पेयरिंग प्रदान करती है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक, स्पीकर और डायलर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 280mAh की बैटरी से लैस है जो कि एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है। सेफ्टी के मामले में यह IP68 रेटिंग वाली स्मार्टवॉच है जो कि 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रहेगी।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.