Amazfit Pop 3S स्मार्टवॉच 12 दिन बैटरी, HD AMOLED 3D डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसकी बैटरी लाइफ की बात करें तो स्मार्टवॉच में 12 दिन का बैकअप दे सकने की क्षमता बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • इसमें बिल्ट इन ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है
  • यूजर को 10 कॉन्टेक्ट सेव करने की सुविधा भी दी गई है
  • स्मार्ट एसिस्टेंट जैसे Siri और Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है

Amazfit Pop 3S में कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।

Photo Credit: Amazon

Amazfit की ओर से भारत में लेटेस्ट स्मार्टवॉच (latest smartwatch) Pop 3S को लॉन्च किया गया है। इस वॉच का डिजाइन काफी आकर्षक है और फीचर्स भी भरपूर हैं। 3500 रुपये से कम की कीमत में यह 1.96 इंच के HD AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आती है। 100 से ज्यादा वॉचफेस इसमें सपोर्टेड हैं। 12 दिन तक बैटरी बैकअप ये दे सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ ही फीचर्स भी। 
 

Amazfit Pop 3S price in india

Amazfit Pop 3S की कीमत सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ 3,499 रुपये है। जबकि मेटल स्ट्रैप के साथ 3,999 रुपये रखी गई है। इसे Amazfit India वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है, या फिर ग्रे कलर का स्टेनलैस स्टील स्ट्रैप ऑप्शन भी इसमें दिया गया है। 
Advertisement
 

Amazfit Pop 3S specifications

अमेजफिट पॉप 3एस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टवॉच 1.96 इंच के HD AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 410 x 502 पिक्सल का रेजॉल्यूशन है और 330 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर है। साथ ही 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें बिल्ट इन ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है और यह इसके लिए Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी को इस्तेमाल करती है। इसके माध्यम से कॉलिंग की जा सकती है। कॉल रिसीव भी की जा सकती हैं। वॉच के अंदर यूजर को 10 कॉन्टेक्ट सेव करने की सुविधा भी दी गई है। 

इसकी बैटरी लाइफ की बात करें तो स्मार्टवॉच में 12 दिन का बैकअप दे सकने की क्षमता बताई गई है। इसमें AI आधारित स्मार्ट एसिस्टेंट जैसे Siri और Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। Amazfit Pop 3S में कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं। यह स्टेप काउंटर, कैलरी काउंटर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 आदि के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म के साथ कम्पैटिबल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.