Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच लॉन्च: 21 दिन का बैटरी बैकअप, 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 480 × 480 रिजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2025 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Balance 2 स्मार्टवॉच को $299 (लगभग 25,750 रुपये) कीमत में लॉन्च किया है
  • Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें 658mAh की बैटरी लगी है

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने अपने नए स्मार्टवॉच Balance 2 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इसे मई 2025 में चीन में पेश किया गया था, और अब यह इंटरनैशनल यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत है इसका 1.5-इंच का Sapphire Glass AMOLED डिस्प्ले, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। साथ ही, यह 10ATM वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है, यानी इसे बेसिक डाइविंग तक के लिए यूज़ किया जा सकता है। 

Amazfit ने ग्लोबल मार्केट में Balance 2 स्मार्टवॉच को $299 (लगभग 25,750 रुपये) कीमत में लॉन्च किया है। यह फिलहाल ब्लैक कलर में उपलब्ध है, जिसमें लावा रंग का स्ट्रैप ऑप्शन भी दिया गया है।
Advertisement
 

Amazfit Balance 2 Specifications

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 480 × 480 रिजॉल्यूशन है। यह सैफायर क्रिस्टल कवर के अंदर फीट होकर आती है जिससे कि स्क्रैच रसिस्टेंस भी मिल जाता है। स्मार्टवॉच का सर्कुलर वॉचफेस 47mm साइज का है और वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है। कंपनी ने इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है और इसमें एक मेग्नेटिक चार्जिंग बेस भी मिलता है। 

यह स्मार्टवॉच Zepp OS 5 पर रन करती है जो कि Huami का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉलेशन को भी सपोर्ट करता है जिससे कि स्मूद इंटरफेस का अनुभव मिलता है। स्मार्टवॉॉच में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 और Wi-Fi (2.4GHz) का सपोर्ट इसमें दिया गया है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन NFC मिलता है। 
Advertisement

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें रियल टाइम हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं जिनमें एडवांस्ड ऑप्टिकल सेंसर इस्तेमाल किए गए हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस एनालिसिस, और अन्य फीचर्स जैसे VO₂ Max, रिकवरी टाइम और ट्रेनिंग लोड आदि को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा आउटडोर रनिंग, स्विमिंग, और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी भी यह ट्रैक कर सकती है। स्मार्टवॉच 10ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है। इसमें 658mAh की बैटरी लगी है जिसकी मदद से यह सिंगल चार्ज में 21 दिन चल सकती है और GPS मोड में 67 घंटे चल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.