वायनाड आपदा : बाढ़ प्रभावित Airtel यूजर्स कर पाएंगे Free अनलिमिटेड कॉल

Wayanad landslides : एयरटेल पोस्‍टपेड सर्विस इस्‍तेमाल करने वाले ग्राहक अपना बिल कुछ दिन बाद भी भर सकेंगे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • वायनाड के आपदा प्रभावितों को एयरटेल की मदद
  • फ्री में कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉल
  • फ्री डेटा और एसएमएस की भी मिलेगी सुविधा
Wayanad landslides : केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुए लैंडस्‍लाइड से आई आपदा में अबतक 184 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 130 लोग घायल हुए हैं, जबकि सैकड़ों लापता हैं। आपदा के हालात में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की सुविधा काफी जरूरी हो जाती है। भारती एयरटेल (Airtel) ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए कुछ सुविधाओं का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित ऐसे लोग जो एयरटेल के प्रीपेड कस्‍टमर हैं। उनके मोबाइल नंबर की वैलिडिटी खत्‍म हो गई है। उन्‍हें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। पोस्‍टपेड ग्राहकों के लिए भी मदद की पेशकश की गई है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आपदा प्रभावित इलाकों में एयरटेल के उन प्रीपेड कस्‍टमर्स को मदद मिलेगी, जिनकी वैलिडिटी खत्‍म हो गई है। ऐसे लोगों को तीन दिनों के लिए 1 जीबी फ्री मोबाइल डेटा रोजाना दिया जाएगा। अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और रोज 100 एसएमएस किए जा सकेंगे। 

वायनाड के आपदा प्रभावित इलाकों में एयरटेल की पोस्‍टपेड सर्विस इस्‍तेमाल करने वाले ग्राहक अपना बिल कुछ दिन बाद भी भर सकेंगे। बिल पेमेंट की डेडलाइन को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 

गौरतलब है कि वायनाड के नजदीक मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में सोमवार देर रात 2 से 4 बजे के करीब लैंडस्‍लाइड हुआ था। वहां घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं। बचाव अभियान में आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें मदद कर रही हैं। इलाके से अबतक से हजार से ज्‍यादा लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया है। 3 हजार लोगों को नजदीकी सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है। 
Advertisement

इलाके में भारी बारिश का अलर्ट भी है, जिससे राहत और बचाव के काम में परेशानी आ सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.