सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें

Airtel, Jio, Vi और BSNL के पास ऐसे Voice-Only रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें बिना मोबाइल डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। जानें कीमत, वैलिडिटी और फायदे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Airtel, Jio, Vi और BSNL के पास बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान
  • Jio का सबसे सस्ता Voice-Only रिचार्ज 147 रुपये से शुरू होता है
  • BSNL के तीन प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं

Airtel, Jio, Vi और BSNL के Voice-Only रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी

Photo Credit: Pexels/ Yan Krukau

मोबाइल फोन का इस्तेमाल अगर आप सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं, तो हर महीने डेटा वाले महंगे रिचार्ज पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। Airtel, Jio, Vodafone Idea (Vi) और BSNL के पास ऐसे Voice-Only रिचार्ज पैक हैं, जिनमें मोबाइल डेटा के बिना कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। इन प्लान का फायदा उन लोगों को हो सकता है, जो फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं या दूसरे डिवाइस से इंटरनेट चलाते हैं। हालांकि, चारों कंपनियों के प्लान की कीमत, वैलिडिटी और अतिरिक्त बेनिफिट अलग-अलग हैं।

Airtel के Voice-Only प्लान

Airtel के पास 28 दिन, 30 दिन और एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी वाले Voice-Only प्लान हैं। कंपनी की वेबसाइट पर 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पैक लिस्टेड हैं। इन तीनों में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं। इसके अलावा 84 दिन की वैलिडिटी वाला 469 रुपये का प्लान भी है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलते हैं। लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए 1,849 रुपये का सालाना प्लान है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी और 3,600 SMS मिलते हैं। इन प्लान में डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है। कंपनी कुछ पैक के साथ HelloTunes का एक्सेस भी देती है।

Advertisement

Jio के Voice-Only रिचार्ज

Jio के पास कुल छह Voice-Only रिचार्ज प्लान हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 147 रुपये है। इस प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। वहीं, 28 दिन के लिए 177 रुपये, 30 दिन के लिए 196 रुपये और एक कैलेंडर महीने के लिए 197 रुपये का रिचार्ज उपलब्ध है। इन तीनों प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं। लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए कंपनी 448 रुपये का 84 दिन वाला और 1,748 रुपये का 336 दिन वाला प्लान देती है। इनमें क्रमशः 1,000 और 3,600 SMS मिलते हैं। लंबे वैलिडिटी वाले प्लान में JioTV और JioAICloud के अतिरिक्त बेनिफिट भी शामिल हैं।

Vi के प्लान में क्या है खास?

Vodafone Idea (Vi) के पास छह Voice-Only रिचार्ज प्लान हैं। इनकी शुरुआती कीमत 179 रुपये है। सबसे सस्ते प्लान में 25 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड घरेलू कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इसके साथ Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस भी दिया जाता है। वहीं, 185 रुपये के प्लान में 28 दिन, 203 रुपये में 30 दिन और 206 रुपये के रिचार्ज में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है। इन तीनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS शामिल हैं।

Advertisement

लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए Vi के पास 470 रुपये और 1,849 रुपये के दो अन्य ऑप्शन हैं। 470 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलते हैं। वहीं, 1,849 रुपये का सालाना रिचार्ज 365 दिन चलता है और इसमें कुल 3,600 SMS मिलते हैं। इन प्लान में मोबाइल डेटा बंडल नहीं किया गया है। हालांकि, बिना अलग डेटा पैक के इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लग सकता है। तय SMS लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.50 रुपये प्रति SMS का चार्ज लागू होता है।

BSNL के Voice-only प्लान

BSNL के पास Voice और SMS-Only यूजर्स के लिए तीन प्रीपेड प्लान हैं। इनमें 172 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि 184 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, 190 रुपये का प्लान एक कैलेंडर महीने के लिए वैलिडिटी देता है। तीनों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Advertisement

SMS बेनिफिट की बात करें तो इन तीनों प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इनमें Local, STD और National Roaming पर अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। हालांकि, इन प्लान में इंटरनेट डेटा का कोई बेनिफिट नहीं मिलता। यानी जो यूजर्स मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं, उनके लिए ये BSNL के ऑप्शन हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  2. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  3. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  4. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  5. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  6. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  7. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  8. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  9. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.