Vodafone मात्र 21 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड डेटा

जियो की सीधी टक्कर देने के लिए अब टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने नया प्रीपेड प्लान उतारा है। 1 घंटे के लिए हाई-स्पीड डेटा और 1 दिन की वैधता वाला यह प्लान 21 रुपये का है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 मार्च 2018 18:51 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने नया प्रीपेड प्लान उतारा
  • 1 घंटे के लिए हाई-स्पीड डेटा और 1 दिन की वैधता
  • जियो के 19 रुपये वाले प्रीपेड पैक का मुकाबला करेगा यह प्लान

वोडाफोन (File Image)

जियो की सीधी टक्कर देने के लिए अब टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने नया प्रीपेड प्लान उतारा है। 1 घंटे के लिए हाई-स्पीड डेटा और 1 दिन की वैधता वाला यह प्लान 21 रुपये का है। यह जियो के 19 रुपये वाले प्रीपेड पैक का मुकाबला करेगा, जिसमें 150 एमबी 4जी डेटा 1 दिन की वैधता के साथ मिलता है। जियो का यह पैक 19 रुपये में यूज़र को असीमित वॉयस कॉल, 20 एसएमएस और मुफ्त में जियो ऐप की सेवाएं भी देता है।

दोनों ही पैक भले ही समान कीमत वाले हों लेकिन इनके फायदे काफी अलग हैं। अगर यूज़र को ज्यादा डेटा कम समय के लिए चाहिए तो वोडाफोन का 21 रुपये वाला पैक बेहतर है। वहीं, जियो का 19 रुपये वाला प्लान उनके लिए फायदेमंद है जो वॉयस व मैसेज सेवा का लाभ दिन-भर के लिए चाहते हैं। 1 दिन की वैधता की बात करें तो एयरटेल 49 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डेटा यूज़र को मुहैया करवाती है।


ध्यान रहे, वोडाफोन ने हाल में 299 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसमें 1 जीबी 2जी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। साथ ही इस पैक में 100 एसएमएस हर दिन, असीमत वॉयस कॉल और 56 दिन की वैधता शामिल रहती है। पैक सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में ही मान्य है। वोडाफोन की 4जी सेवा का विस्तार वर्तमान में नहीं हुआ है। वहीं बता दें कि वोडाफोन ने सैमसंग, आईटेल और टेक्नो जैसे ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद वह चुनिंदा स्मार्टफोन पर 2,200 रुपये का कैशबैक दे रही है। चुनिंदा टेक्नो स्मार्टफोन खरीदने पर वोडाफोन यूज़र को वोडाफोन प्ले की सेवाएं भी दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India, Prepaid Pack, Reliance Jio, Telecom, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.