Vodafone Idea का नया धमाका! 30 दिन वैलिडिटी, 25GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ सस्ता प्लान लॉन्च, जानें कीमत

इस प्लान में आपको 25GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 09:42 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में आपको 25GB डेटा मिलता है।
  • SMS बेनिफिट के तौर पर रोजाना 100 SMS का कोटा भी इसमें मिलता है।
  • vi 296 रुपये के प्लान के अलावा एक 269 रुपये का प्लान भी पेश करती है

Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों के लिए 30 दिनों की वैधता वाला धमाकेदार प्रीपेड पैक पेश किया है।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। Jio, Airtel से मुकाबला करने के लिए कंपनी ने सस्ती कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट्स वाला ये जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। नए प्रीपेड पैक के साथ आपको सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता है जो आपकी महीने भर की इंटरनेट जरूरत को पूरा कर सकता है। चलिए आपको इस प्लान की कीमत और बेनिफिट्स की पूरी जानकारी देते हैं। 

Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार प्रीपेड पैक पेश किया है। इस प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की वैधता मिलता है। इसके साथ यूजर 25GB डेटा पाते हैं। कंपनी का यह प्लान आप 296 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। साथ ही SMS बेनिफिट के तौर पर रोजाना 100 SMS का कोटा मिलता है। इतना ही नहीं, यह Vi प्लान ग्राहक को Vi Movies & TV Classic का एक्सेस भी देता है। जिसमें आप ऐप पर फिल्मों और टीवी शो का अनलिमिटिड एक्सेस पाते हैं। 
जैसा कि पहले बताया गया है, प्लान में आपको 25GB डेटा मिलता है। लेकिन यहां पर ध्यान दें कि 25GB हाई स्पीड इंटरनेट का कोटा खत्म होने के बाद आपको 50p/MB की दर से चार्ज इसमें देना होता है। वहीं अगर आप रोजाना फ्री 100 एसएमएस की लिमिट से ज्यादा एसएमएस इस्तेमाल करना चाहते हैं तो प्रति एसएमएस आपको 1 रुपया लोकल मैसेज के लिए देना होगा और 1.5 रुपये एसटीडी एसएमएस के लिए देना होगा।

Vodafone Idea का 269 रुपये का प्लान: वोडाफोन आइडिया 296 रुपये के प्लान के अलावा एक 269 रुपये का प्लान भी पेश करती है। इस प्लान में यूजर को डेली 1GB हाइस्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि प्लान में आपको कुल 28GB डेटा मिलता है। यह प्लान भी Vi Movies & TV Classic का एक्सेस आपको देता है। लेकिन इस प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। इन दोनों ही प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.