Vofafone Idea है Jio और Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर से नाराज, TRAI से की शिकायत!

वोडाफोन-आइडिया की इस शिकायत के बाद, TRAI ने कथित तौर पर जियो और एयरटेल से इस पर जवाब मांगा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 22:06 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने TRAI से Airtel और Jio की शिकायत की
  • दोनों कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले अनलिमिटेड डेटा ऑफरिंग से नाराज Vi
  • TRAI ने Jio और Airtel से मांगा जवाब
Vi (Vodafone-Idea) ने कथित तौर पर टेलीकॉम रेगूलेटर TRAI से Jio और Airtel द्वारा उनके यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिए जाने की शिकायत की है। एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि Vi ने TRAI को एक लेटर में प्रतियोगियों - Jio और Airtel द्वारा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G प्लान ऑफर किए जाने की शिकायत करते हुए कहा है कि 5G की प्रीडेटरी प्राइसिंग के कारण वो मार्केट में कम्पीट नहीं कर पाएगा। इसपर Airtel और Jio ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार, Vi ने TRAI से Airtel और Jio द्वारा उनके ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान दिए जाने की शिकायत की है। कंपनी का कहना है कि Jio और Airtel दोनों अनलिमिटेड 5G को प्रीडेटरी प्राइसिंग में ऑफर कर रहे हैं। अपनी शिकायत में Vi ने लिखा है कि ये दोनों कंपनियां बड़े मार्केट प्लेयर्स हैं और अपने यूजर्स को मुफ्त में अनलिमिटेड 5G ऑफर नहीं कर सकते।
Advertisement

वोडाफोन-आइडिया की इस शिकायत के बाद, TRAI ने कथित तौर पर जियो और एयरटेल से इस पर जवाब मांगा था, जिसमें दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI को कहा है कि यह ऑफर ग्राहकों को 5G इकोसिस्टम में ढलने के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा, दोनों कंपनियों का कहना है कि वे ग्राहकों को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर नहीं कर रहे हैं, बल्कि यूजर्स से 4G पैक के लिए चार्ज लिया जा रहा है। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि TRAI के एक अधिकारी ने कहा है कि जियो और एयरटेल को इसके लिए नोटिस भेजा गया है। जल्द ही, वोडाफोन-आइडिया की शिकायत पर फैसला लिया जाएगा। 
Advertisement

बता दें कि वर्तमान में Airtel और Jio ने देश के 600 से ज्यादा शहरों में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। सर्विस को पिछले साल अक्टूबर में शुरू किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Jio, Airtel, 5G, Airtel 5G plans, Jio 5G Plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.