हर महीने के रिचार्ज के झंझट से छुटाकारा पाना चाहते हैं तो भारत में टेलीकॉम कंपनियां 1 साल की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करती हैं।
Airtel के ₹3599 प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है।
Photo Credit: Pexels/Vitaly Gariev
हर महीने के रिचार्ज के झंझट से छुटाकारा पाना चाहते हैं तो भारत में टेलीकॉम कंपनियां 1 साल की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करती हैं। 365 दिनों वाले इन प्लान में आपको डेली 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 SMS भी आते हैं। इन प्लान में कई बंडल बेनिफिट जैसे कि ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एआई एक्सेस और इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट आदि भी मिलते हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vodafone idea ₹3599 प्लान
Vi के ₹3599 प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों तक चलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा भी आता है। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है। इस प्लान के साथ हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत 2GB डाटा भी मिलता है। इस प्लान में रोमिंग बेनिफिट के तौर पर 5 दिनों के लिए 1GB डाटा, 50 मिनट आउटगोइंग कॉल और इनकमिंग कॉल शामिल हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर सकती है। इसके अलावा अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है।
Airtel ₹3599 प्लान
Airtel के ₹3599 प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा देता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है जो कि वैध डिवाइस और 5जी कवरेज एरिया पर निर्भर करता है। इसके अलावा 12 महीने की वैधता के साथ Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, एयरटेल सेफ, फ्री हेलोट्यून्स और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का एक्सेस आता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।
Jio ₹3599 प्लान
Jio के ₹3599 प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा प्रदान किया जाता है जो कि कुल 912.5 GB बैठता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉल्स मिलती हैं। इसमें डेली 100 एसएमएस भी आते हैं। यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा भी प्रदान करता है और हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों में JioTV और 50GB स्टोरेज के साथ JioAICloud का एक्सेस भी आता है। इसके अलावा JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन आता है। इसमें EaseMyTrip, AJIO, District ऐप और ₹1590 वाला Canva Pro Lite 12 महीनों के लिए मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी