Vodafone Idea के साल भर चलने वाले प्लान, डेली 2GB डाटा से लेकर, अलिमिटेड कॉल और OTT प्लान के मुफ्त फायदे

Vodafone Idea के 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 24GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 3799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
  • VI के 3499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा दिया जाता है।

Vodafone Idea के 3699 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा आता है।

Photo Credit: Pexols/Andrea Piacquadio

अगर आप Vodafone Idea यूजर्स हैं और आप साल भर की वैधता वाला प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया 365 दिनों की वैधता के साथ विभिन्न प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। हम आपको 5 प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें हाई स्पीड डाटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली एसएमएस और अन्य एंटरटेनमेंट लाभ मिलते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vodafone Idea के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान


Vodafone Idea का 1999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में कुल 3600SMS दिए जाते हैं।  डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 50 पैसे प्रति एमबी हो जाती है। वहीं एसएमएस लिमिट खत्म होने के बाद 1 रुपये लोकल और 1.5 रुपये एसटीडी एसएमएस चार्ज लगता है।

Vodafone Idea का 3799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है।  यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है, जिससे रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है, जिससे सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से रविवार इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में साल भर के लिए Amazon Prime वीडियो सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

Vodafone Idea का 3699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 3699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा आता है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है, जिससे रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है, जिससे सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से रविवार इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन आता है।

Vodafone Idea का 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है, जिससे रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है, जिससे सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से रविवार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

Vodafone Idea का 3499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 3499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा दिया जाता है। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है, जिससे रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है, जिससे सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार से रविवार इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.