Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले Vi के ये 3 प्लान हुए बंद

Vi कंपनी ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है, जो कि यूज़र्स को Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन की सुविधा प्रदान करते थे। टेलीकॉम ऑपरेटर ने तीन प्लान्स को अनलिस्ट किया है, यह प्लान 1 साल तक के लिए डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन देते थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Vi अब केवल दो ही प्लान में प्रदान करेगा Disney+ Hotstar एक्सेस
  • अब 901 रुपये और 3,099 रुपये के प्लान में मिलेगा ओटीटी सब्सक्रिप्शन
  • Airtel और Jio ने भी अपने कई प्लान में बंद कर दी है ये सुविधा
Vi कंपनी ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है, जो कि यूज़र्स को Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन की सुविधा प्रदान करते थे। टेलीकॉम ऑपरेटर ने तीन प्लान्स को अनलिस्ट किया है, यह प्लान 1 साल तक के लिए डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन देते थे। वीआई प्रीपेड सब्सक्राइबर्स इस सुविधा के लिए अब दो प्लान के साथ जा सकते हैं, जिसमें डेली हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। वीआई ने डिज़नी प्लस हॉटस्टार सुविधा देने वाले प्रीपेड प्लान को इसलिए बंद कर दिया है, क्योंकि Airtel और Jio ने भी इन प्लानस को बंद कर दिया है।

Vi वेबसाइट पर बदले प्लान्स के मुताबिक, अब ग्राहकों को 901 रुपये या फिर 3,099 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 1 साल तक का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। टेलीकॉम कंपनी ने 501 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान, 601 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान और 701 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को वेबसाइट से अनलिस्ट कर दिया है। अब केवल दो ही प्लान यह सब्सक्रिप्शन वार्षिक रूप से प्रदान करेंगे। ओटीटी सब्सक्रिप्शन से लैस ज्यादातर प्लान्स को सितंबर में पेश किया गया था।

901 रुपये के रीचार्ज प्लान को लेने वाले ग्राहकों को डेली 3 जीबी हाई-स्पीड डाटा 48 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ प्राप्त होगा। इसके अलावा, उन्हें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होगी। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन तक की है। 3,099 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। 901 रुपये के रीचार्ज प्लान की तरह यह प्लान भी एक साल तक के डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

इन प्लान को लेने वाले ग्राहकों को वीआई का वीकेंड डाटा रोलओवर, डाटा डिलाइट और बिंज ऑल नाइट जैसे ऑफर्स मिलते हैं। इन प्लान्स में Vi movies और TV का एक्सेस भी शामिल है। वीआई पहली टेलीकॉम कंपनी नहीं है जिसने डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान की सुविधा बंद कर दी है। इससे पहले Jio कंपनी ने अपने 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये और 2,499 रुपये के प्लान में इस सुविधा को बंद कर दिया था। ठीक इसी तरह Airtel ने 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में डिज़नी प्लस हॉटस्टार के वार्षिक एक्सेस को बंद कर दिया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.