Jio के ये मोबाइल रिचार्ज नहीं हुए महंगे, पर वैलिडिटी पर चल गई ‘कैंची’, देखें लिस्‍ट

Jio Recharge Plans : 179 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी उसी कीमत में मिल रहा है, लेकिन कम वैलिडिटी के साथ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 17:02 IST
ख़ास बातें
  • जियो के कई रिचार्ज प्‍लान पुरानी कीमत पर हैं
  • लेकिन कंपनी ने वैलिडिटी को कम कर दिया है
  • 149 रुपये वाले रिचार्ज पर अब 14 दिन की वैलिडिटी

ज‍ियो का 49 रुपये वाला डेटा ऐड ऑन पैक पुरानी कीमत और फायदों के साथ उपलब्‍ध है।

Jio New Recharge Plans : रिलायंस जियो (Jio) समेत एयरटेल (Airtel) ने 3 जुलाई से अपने कई प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज को महंगा कर दिया है। जियो ने अपने सभी रिचार्ज प्‍लान्‍स लिस्‍ट कर दिए हैं। इनमें खास बात है कि कई प्रीपेड रिचार्ज अभी भी पुरानी कीमत में हैं। इनके प्राइस में बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के लिए 149 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज अभी भी उसी कीमत में उपलब्‍ध है, लेकिन बहुत ज्‍यादा खुशी आपको नहीं होगी, क्‍योंकि कंपनी ने स्‍मार्टनेस दिखाते हुए वैलिडिटी पर कैंची चलाई है। आइए जानते हैं जियो के उन प्रीपेड प्‍लान के बारे में, जिनकी कीमत नहीं बदली है, पर उनके साथ मिलने वाले फायदे कम हो गए हैं। 
 

Rs 149 का प्रीपेड रिचार्ज 

149 रुपये के जियो के मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज के दाम नहीं बदले गए हैं। पहले इस रिचार्ज पर 20 दिनों की वैलिडिटी थी। इस दौरान रोजाना 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली के फायदे दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 14 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
 

Rs 179 का प्रीपेड रिचार्ज 

179 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी उसी कीमत में मिल रहा है। पहले इस रिचार्ज पर 24 दिनों की वैलिडिटी थी। इस दौरान रोजाना 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 18 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
 

Rs 199 का प्रीपेड रिचार्ज 

जियो के 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की कीमत भी नहीं बढ़ी है। पहले इस रिचार्ज पर 23 दिनों की वैलिडिटी थी। इस दौरान रोजाना डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 18 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
 

Rs 209 का प्रीपेड रिचार्ज 

जियो के 209 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के दाम भी नहीं बढ़ाए गए हैं। पहले इस रिचार्ज पर 28 दिनों की वैलिडिटी थी। इस दौरान रोजाना 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 22 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
Advertisement
 

Rs 239 का प्रीपेड रिचार्ज 

जियो का 239 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी महंगा नहीं हुआ है। पहले इस रिचार्ज पर 28 दिनों तक रोजाना डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 22 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
 

Rs 666 का प्रीपेड रिचार्ज 

जियो का 666 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी उसी कीमत पर मिलता रहेगा। हालांकि पहले इस रिचार्ज पर 84 दिनों तक रोजाना डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 70 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
 

Rs 719 का प्रीपेड रिचार्ज 

जियो का 719 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी महंगा नहीं हुआ है। हालांकि पहले इस रिचार्ज पर 84 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 70 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 
Advertisement
 

Rs 749 का प्रीपेड रिचार्ज 

जियो का 749 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी उसी कीमत में मिलता रहेगा। हालांकि पहले इस रिचार्ज पर 90 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली दिए जाते थे। अब वैलिडिटी को 72 दिन कर दिया गया है। बाकी फायदे बरकरार रहेंगे। 

टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, ज‍ियो का 49 रुपये वाला डेटा ऐड ऑन पैक पुरानी कीमत और फायदों के साथ उपलब्‍ध है। 5जी मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड सिर्फ उन प्‍लान्‍स पर मिलेगी जो डेली 2 जीबी डेटा से ऊपर की सुविधा के साथ आते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.