Tata Sky ने 25 चैनल पैक की कीमतों में किया बदलाव

Tata Sky ने अपने 25 पॉपुलर क्षेत्रीय चैनल पैक को संशोधित किया है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जून 2019 10:21 IST

Tata Sky ने 25 चैनल पैक की कीमत में किया बदलाव

Tata Sky ने अपने 25 पॉपुलर क्षेत्रीय चैनल पैक को संशोधित किया है। संशोधित किए गए पैक में गुजराती रीजनल क्षेत्रीय, हिंदी स्टार्टर एचडी, तमिल फैमिली स्पोर्ट्स, तेलुगु फैमिली स्पोर्ट्स और कन्नड़ फैमिली स्पोर्ट्स शामिल हैं। एक ओर जहां कुछ टाटा स्काई पैक की कीमत में गिरावट हुई तो वहीं अन्य पैक की कीमत में वृद्धि देखी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि Tata Sky ने कुछ समय पहले भारत में अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में गिरावट की थी। Tata Sky ने हाल ही में चार नए ब्रॉडकास्टर पैक को पेश किया था जिनकी शुरुआती कीमत 49 रुपये थी।

Tata Sky की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि संशोधन के बाद, गुजराती क्षेत्रीय पैक 7 रुपये के बजाय अब 8.49 रुपये में मिल रहा है। तमिल फैमिली स्पोर्ट्स पैक 267 रुपये के बजाय अब 254.27 रुपये में मिल रहा है। Tata Sky ने अपने तेलुगु फैमिली स्पोर्ट्स पैक को भी अपडेट किया है जो आमतौर पर 285 रुपये में मिलता था अब इस पैक की कीमत 282 रुपये कर दी गई है।

अन्य पॉपुलर पैक जिनकी कीमत में संशोधन किया गया है उनमें हिंदी स्टार्टर, हिंदी स्टार्टर एचडी, कन्नड़ फैमिली स्पोर्ट्स, कन्नड़ फैमिली स्पोर्ट्स एचडी, कन्नड़ स्मार्ट, मलयालम बेसिक, मलयालम फैमिली स्पोर्ट्स एचडी, तमिल फैमिली किड्स स्पोर्ट्स, तमिल प्रीमियम स्पोर्ट्स और इंग्लिश, तमिल रीजनल एचडी, तमिल तेलुगु बेसिक, तेलुगु फैमिली स्पोर्ट्स एचडी और तेलुगु कन्नड़ बेसिक शामिल है।

टाटा स्काई के क्षेत्रीय पैक में बदलाव को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक ने स्पॉट किया था। ब्लॉग में यह भी कहा गया है कि गुजराती रीजनल, तमिल फैमिली स्पोर्ट्स और तेलुगु फैमिली स्पोर्ट्स पैक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले चैनलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कुछ समय पहले Tata Sky ने अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती की थी। इतना ही नहीं, टाटा स्काई ने 49 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ चार नए ब्रॉडकास्टर पैक को भी उतारा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky, DTH
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.