Reliance Jio ने बेचे 13.5 करोड़ JioPhone! अब सस्ते 5G फोन लाने की तैयारी

Reliance Jio ग्रामीण भारत में 4G को भी तेजी से पहुंचाने की कवायद में लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio अपने ग्रामीण भारतीय यूजर बेस को तेजी से बढ़ा रही है।
  • भागीदारी के तहत कंपनी सस्ते 5G फोन बनाने की तैयारी में है।
  • जियो के 5G यूजर्स की संख्या 14.8 करोड़ है।

कंपनी 5G का विस्तार करने के साथ ही 2G यूजर्स को भी 4G पर शिफ्ट करने की कोशिश में लगी है।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्रामीण भारतीय यूजर बेस को तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी 5G का विस्तार करने के साथ साथ देश के इन करोड़ों यूजर्स को भी फोकस कर रही है जो अभी भी 2G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए कंपनी ने अपने सस्ते फोन मार्केट में उतारे हैं जिनमें JioPhone, JioBharat जैसे फोन शामिल हैं। भारत में 2.5 करोड़ यूजर्स ऐसे हैं जो 2G नेटवर्क के भरोसे हैं। रिलायंस जियो तेजी से इनको 4G में शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने सस्ते फोन JioPhone के 13.5 करोड़ यूनिट्स बेच डाले हैं। 

Reliance Jio शहरों में 5G के विस्तार के साथ ही ग्रामीण भारत में 4G को भी तेजी से पहुंचाने की कवायद में लगी है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी ने जियोफोन के 13.5 करोड़ यूनिट्स अब तक बेच दिए हैं। इसके अलावा कंपनी अब ओरिजनल इक्विपमेंट मेन्युफैक्चरर्स के साथ भी भागीदारी कर रही है जिसमें अमेरिकी कंपनी Qualcomm भी शामिल है। इस भागीदारी के तहत कंपनी सस्ते 5G फोन बनाने की तैयारी में है। 

रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर बेस की बात करें तो TRAI के सितंबर के आंकड़े कहते हैं कि कंपनी के पास इस वक्त 46.37 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जियो के 5G यूजर्स की संख्या 14.8 करोड़ है जो कि इसके वायरलेस डेटा ट्रैफिक का 34 प्रतिशत हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के डिवाइसेज विभाग के प्रेसिडेंट सुनील दत्त की ओर से कहा गया है कि वे अपने पार्टनर ब्रैंड्स और डिवाइस मेन्युफैक्चरर्स के साथ बहुत नजदीकी के साथ काम कर रहे हैं। इसमें इनोवेशन और 5G स्मार्टफोन्स का निर्माण भी शामिल है। 

कंपनी ने खासतौर पर जोर देते हुए कहा है कि वह सस्ते 5G बनाने के लिए Qualcomm के साथ काम कर रही है जिससे 5G डिवाइसेज को यूजर्स के लिए और ज्यादा अफॉर्डेबल बनाया जा सके। Xiaomi, Motorola जैसे ब्रैंड्स भी सस्ते 5G फोन मार्केट में उतार रहे हैं लेकिन जियो का मकसद शायद इनसे भी सस्ते डिवाइसेज मार्केट में लाने का लग रहा है। अब देखना होगा कि कंपनी अपने नए और सस्ते 5G फोन मार्केट में कब तक पेश करती है। ब्रैंड्स की इस प्रतिस्पर्धा में जाहिर तौर पर यूजर्स के पास और सस्ते 5G स्मार्टफोन्स का विकल्प उपलब्ध होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Qualcomm, Qualcomm and Jio, JioPhone

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.