Jio का JioFi राउटर अब आपका हो जाएगा 499 रुपये में!

Jio ने अपने JioFi पोर्टेबल 4जी राउटर की सेल बढ़ाने के लिए नए कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। ऑफर के तहत, ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद जियोफाई राउटर की प्रभावी कीमत 499 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2018 11:32 IST
ख़ास बातें
  • JioFi cashback offer के लिए आपको नया डिवाइस खरीदना होगा
  • नया जियो पोस्टपेड सिम भी लेना होगा जिसे डिवाइस में इस्तेमाल किया जाएगा
  • इसके बाद आपको कम से कम 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान चुनना होगा
Jio ने अपने JioFi पोर्टेबल 4जी राउटर की सेल बढ़ाने के लिए नए कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। ऑफर के तहत, ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद जियोफाई राउटर की प्रभावी कीमत 499 रुपये हो जाएगी। बीते साल सितंबर माह में ही Jio ने अपने पोर्टेबल राउटर की कीमत 1,999 रुपये से कम करके 999 रुपये कर दी थी। इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूज़र को नया जियोफाई यूनिट खरीदना होगा। अगर आपके पास पहले से यह डिवाइस है तो यह ऑफर आपके किसी काम का नहीं। ग्राहक इस JioFi ऑफर का फायदा 3 जुलाई से उठा पाएंगे। फिलहाल, कंपनी ने ऑफर की आखिरी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है।  

JioFi cashback offer के लिए आपको नया डिवाइस खरीदना होगा और साथ में नया जियो पोस्टपेड सिम भी लेना होगा जिसे डिवाइस में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद आपको कम से कम 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान चुनना होगा और अगले 12 महीने तक इसके बिल का भुगतान करना होगा। 12 महीने खत्म होने के बाद जियोफाई यूज़र को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसे बाद के मासिक बिल में एडजस्ट किया जाएगा। बता दें कि 199 रुपये वाले Jio postpaid plan में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 25 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

गौर करने वाली बात है कि Jio ने अभी कुछ दिन पहले Jio Oppo Monsoon Offer पेश किया था। Jio Oppo Monsoon ऑफर के तहत, नया Oppo 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले इस टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर 3.2 टीबी तक मुफ्त डेटा और 4,900 रुपये तक का फायदा पाएंगे। यह ऑफर 25 सितंबर तक उपलब्ध है। इस ऑफर में जियो यूज़र को 50 रुपये के 36 इंस्टेंट कैशबैक कूपन मिलेंगे, यानी फायदा 1,800 रुपये का होगा। इसके अलावा 1,800 रुपये तक की कैशबैक की राशि जियो मनी क्रेडिट के तौर पर मिलेगी। यह तीन किश्तों में दी जाएगी, वो भी 13वें, 26वें और 39वें रीचार्ज के बाद। आखिर में MakeMyTrip की ओर से 1,300 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा जिसकी वैधता 31 मई 2018 तक की होगी।

जून महीने में ही Jio ने डबल धमाका ऑफर पेश किया जिसमें यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि 149 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के सभी प्रीपेड पैक में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 1.5 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioFi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.