Jio का रिकॉर्ड! 17 राज्‍यों के 50 शहरों में एकसाथ लॉन्‍च की 5G सर्विस, आपका शहर भी है शामिल? देखें लिस्‍ट

Jio 5G : जियो के मुताबिक अब NCR के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो 5G से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 13:59 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने अपनी 5G सर्विस का और विस्‍तार किया है
  • अबतक 184 शहरों में जियो की 5जी सेवाएं पहुंच गई हैं
  • यूपी और हरियाणा के कई शहर जियो 5जी से जुड़े

Jio 5G : उत्तर प्रदेश का झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर भी जियो 5G सर्विस के दायरे में आ गया है।

रिलायंस जियो (Jio) ने एक नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5G सर्विस को लॉन्च किया है। जियो ने कहा है कि उसके नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। जियो के मुताबिक अब NCR के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो 5G से जुड़ गए हैं।

NCR के शहरों के साथ हरियाणा के जो शहर जियो 5G से जुड़े हैं, उनमें अंबाला, हिसार और सिरसा शामिल हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश का झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर भी जियो 5G सर्विस के दायरे में आ गया है। जियो ने बताया है कि अब आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गया है। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5G के मैप पर उभर आए हैं।

रिलायंस जियो का दावा है कि इनमें से अधिकांश शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इस लॉन्‍च के बारे में जियो प्रवक्ता ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। जियो प्रवक्‍ता ने कहा कि हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि हरेक जियो यूजर्स साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।
 
 

इन शहरों में लॉन्‍च हुआ Jio 5G 

 

Sr    City            State

1    Chittoor        Andhra Pradesh
Advertisement
2    Kadapa        Andhra Pradesh
3    Narasaraopet        Andhra Pradesh
4    Ongole            Andhra Pradesh
Advertisement
5    Rajamahendravaram    Andhra Pradesh
6    Srikakulam        Andhra Pradesh
7    Vizianagaram        Andhra Pradesh
Advertisement
8    Nagaon        Assam
9    Bilaspur        Chhattisgarh
10    Korba            Chhattisgarh
Advertisement
11    Rajnandgaon        Chhattisgarh
12    Panaji            Goa
13    Ambala        Haryana
14    Bahadurgarh        Haryana
15    Hisar            Haryana
16    Karnal            Haryana
17    Panipat        Haryana
18    Rohtak            Haryana
19    Sirsa            Haryana
20    Sonipat        Haryana
21    Dhanbad        Jharkhand
22    Bagalkote        Karnataka
23    Chikkamagaluru    Karnataka
24    Hassan        Karnataka
25    Mandya        Karnataka
26    Tumakuru        Karnataka
27    Alappuzha        Kerala
28    Kolhapur        Maharashtra
29    Nanded-Waghala    Maharashtra
30    Sangli            Maharashtra
31    Balasore        Odisha
32    Baripada        Odisha
33    Bhadrak        Odisha
34    Jharsuguda        Odisha
35    Puri            Odisha
36    Sambalpur        Odisha
37    Puducherry        Puducherry
38    Amritsar        Punjab
39    Bikaner        Rajasthan
40    Kota            Rajasthan
41    Dharmapuri        Tamil Nadu
42    Erode            Tamil Nadu
43    Thoothukudi        Tamil Nadu
44    Nalgonda        Telangana
45    Jhansi            Uttar Pradesh
46    Aligarh            Uttar Pradesh
47    Moradabad        Uttar Pradesh
48    Saharanpur        Uttar Pradesh
49    Asansol        West Bengal
50    Durgapur        West Bengal
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Elon Musk की टेस्ला को लगा बड़ा झटका, कंपनी के EV की सेल्स में भारी गिरावट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPad का काम रुका! फोल्डेबल आईफोन की चल रही टेस्टिंग
  2. 99.99% तक बैक्टीरिया खत्म कर देगा ये चाइनीज कंपनी का फ्रिज!
  3. Elon Musk की टेस्ला को लगा बड़ा झटका, कंपनी के EV की सेल्स में भारी गिरावट
  4. Microsoft ने पाकिस्तान में 25 वर्षों के बाद बंद किया ऑफिस
  5. धरती के घूमने की रफ्तार जुलाई और अगस्त में 3 दिनों पर हो सकती है तेज
  6. Xiaomi दे रहा है फ्री WiFi, स्मार्ट होम और जिम वाला फ्लैट! इतना है किराया
  7. Google के इन स्मार्टफोन मालिकों की बल्ले-बल्ले, मिल रहा है12,800 रुपये का लाभ
  8. 1 इंसान 5 नौकरियां? Mouse Jiggler के जरिए खेला!
  9. Tech News Today: सोहम पारेख मूनलाइटिंग, Poco F7 सेल, YouTube मॉनिटाइजेशन और बहुत कुछ...
  10. अब स्मार्ट चश्मों से मार्केट में गर्दा उड़ाएगा Apple, 2027 से शुरू होगा असली खेल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.