मात्र 91 रुपये में 28 दिन चलता है Jio प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डाटा समेत ऐसे हैं फायदे

Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 फरवरी 2023 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है।
  • Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 5GB डाटा दिया जाता है।

Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग है।

अगर आपसे यह कहा जाए कि 91 रुपये में महीने भर की वैधता वाला प्रीपेड प्लान मिल सकता है तो क्या आपको यकीन होगा। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिलता है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio अपने जियोफोन यूजर्स के लिए खास इस प्लान की पेशकश करती है। यहां हम आपको जियो के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Jio का 91 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। डाटा की बात करें तो इस प्लान में डेली 100MB डाटा दिया जाता है, जिसके साथ अलग से 200MB डाटा भी मिलता है। कुल मिलाकर यह डाटा 3GB बैठता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 50SMS मिलता है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान सिर्फ JioPhones के लिए ही है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
Advertisement

Vodafone Idea का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड चार्ज लगता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है।

Airtel का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में मौजूदा प्लान के जितनी वैधता मिलती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में 30 दिनों के लिए Wynk Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.