365 दिन तक डेली 3GB डाटा देगा Jio का यह रीचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे कई फीचर से है लैस

Jio इसके अलावा अपने 349 रुपये के प्लान में डेली 3 जीबी डाटा 28 दिन के लिए प्रदान करता है। साथ ही 999 रुपये के प्लान में 84 दिन के लिए डेली 3 जीबी डाटा सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलेगा 1095GB डाटा बेनेफिट
  • डेली कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी
  • प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी मिलती है
ऑनलाइन पढ़ाई व ऑफिस के काम के लिए डाटा की बढ़ती जरूरत को देखते हुए अब डेली 2GB के बाद धीरे-धीरे करके यूज़र्स के बीच डेली 3GB डाटा वाले प्लान पॉपुलर होते जा रहे हैं। 3 जीबी डाटा प्लान 1 महीने, 3 महीने व 1 साल तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। अगर आप Jio ग्राहक हैं और 2 जीबी के बाद अब डेली 3 जीबी डाटा वाले एक अच्छे प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो एक शानदार प्लान आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस प्लान का एक्टिवेट कराने के बाद आपको सालभर दूसरे रीचार्ज की टेंशन नहीं होगी।

Jio के इस प्लान की कीमत 3,499 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को पूरे 1 साल यानी कि 365 दिन तक की वैधता मिलती है। बात प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान की खासियत डेली 3GB डाटा है। ग्राहकों को प्लान एक्टिवेशन के बाद डेली 3 जीबी डाटा एक्सेस के लिए प्राप्त होता है, 1 साल की वैधता के लिहाज से प्लान के तहत मिलने वाला डाटा बेनेफिट 1095GB है। डेली 3 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है।

3,499 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है, वो भी पूरे साल भर के लिए। इसके अलावा, इस प्लान में रोज़ाना 100 एमएसएम फ्री भेजने की सुविधा भी शामिल है।

इस प्लान को लेने के बाद ग्राहकों को अगले 1 साल तक कनेक्टिविटी को लेकर किसी प्रकार की जरूरत नहीं पड़ने वाली है, इसमें कॉलिंग, डाटा और एसएसएस सभी प्रकार के बेनेफिट्स शामिल हैं।
Advertisement

Jio इसके अलावा अपने 349 रुपये के प्लान में डेली 3 जीबी डाटा 28 दिन के लिए प्रदान करता है। साथ ही 999 रुपये के प्लान में 84 दिन के लिए डेली 3 जीबी डाटा सुविधा मिलती है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.