365 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये धांसू प्लान

यदि आपकी डेली डाटा जरूरत 1 जीबी या फिर 2 जीबी से ज्यादा की है, तो यह प्लान आपके लिए ही है। Jio के इस वार्षिक प्लान में आपको डेली 2.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में जिन्हें डेली 2 जीबी डाटा कम पड़ता है, तो वह इस प्लान का रूख कर सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलेगी 365 दिन तक की वैलिडिटी
  • जियो का यह प्लान देगा 912.5 जीबी डाटा
  • अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस प्लान में मिलेंगे फ्री

Jio के 365 दिनों वाले प्लान में आपको डाटा के साथ कॉलिंग बेनिफिट भी मिल रहा है

पिछले दिनों Jio के कई लोकप्रिय प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में कंपनी ने बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद से ही यूज़र्स को अपने मौजूदा रीचार्ज प्लान के लिए अधिक राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग 1 महीने या फिर 3 महीने के रीचार्ज प्लान पर खर्च करने की जगह लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान की ओर रूख कर रहे हैं, जिसमें उन्हें एक बार रीचार्ज करने के बाद पूरे 1 साल तक दूसरे रीचार्ज की टेंशन नहीं होगी। लम्बी वैलिडिटी के साथ प्लान में ज्यादा बेनेफिट्स मिल जाएं, तो यह सोने पर सुहागा जैसा प्रतीत होता है। आज हम आपको Jio के एक ऐसे ही लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को उम्मीद से ज्यादा डाटा बेनेफिट प्राप्त होता है।

Work From Home या फिर Study From Home की जरूरत को पूरा करने के लिए आज के समय में ज्यादातर लोग मोबाइल डाटा पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में हर कोई ज्यादा से ज्यादा डाटा बेनेफिट वाले रीचार्ज प्लान की तलाश में होता है। यदि आपकी डेली डाटा जरूरत 1 जीबी या फिर 2 जीबी से ज्यादा की है, तो यह प्लान आपके लिए ही है। Jio के इस वार्षिक प्लान में आपको डेली 2.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में जिन्हें डेली 2 जीबी डाटा कम पड़ता है, तो वह इस प्लान का रूख कर सकते हैं।

Jio के इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है, जिसमें आपको 365 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। जैसे कि हमने बताया यह प्लान डेली 2.5 जीबी डाटा प्रदान करता है, तो एक साल के अंदर आप इस प्लान के तहत पूरे 912.5 जीबी डाटा का इस्तेमाल करेंगे। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64Kbps रह जाती है।

डाटा के अलावा, इस प्लान में आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होगी, जिसका मतलब है कि आप पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। साथ ही प्लान के तहत डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है, वो भी पूरे 365 दिनों तक। वार्षिक रीचार्ज प्लान को लेने पर आपको हर महीने या फिर हर तीसरे महीने अगला रीचार्ज कराने की चिंता नहीं होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Rs 2, 999 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.