3 महीने तक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का बेस्ट प्लान, जानें कीमत

यह प्लान 749 रुपये में आता है जिसमें आपको 90 दिनों की, यानि कि पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • प्लान के साथ JioTV, JioCinema जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी है
  • JioTV के माध्यम से 90 दिनों तक होगा मनोरंजन
  • इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है

Jio टेलीकॉम अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के बलबूते भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के रूप में मौजूद है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान लेकर आती है। वैसे तो Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज (Jio Cheapest Recharge) 10 रुपये का है। लेकिन मल्टी बेनिफिट्स वाले जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको Airtel, Vi जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में बड़ा इंटरनेट बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ कई तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसलिए आप इस प्लान की कीमत से लेकर नियम और शर्तों के बारे में सब कुछ विस्तार से जान लें। इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है।

रिलायंस जियो Rs 749 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs 749 Prepaid Plan): यह प्लान 749 रुपये में आता है जिसमें आपको 90 दिनों की, यानि कि पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस जियो प्लान में प्रतिदिन 2 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि 90 दिनों में आपको कुल 180GB इंटरनेट डेटा मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है, जिसका अर्थ है कि इंटरनेट स्पीड भले ही कम हो जाएगी लेकिन इंटरनेट चलता रहेगा। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस बेस्ट जियो प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 90 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 3 महीने तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.