Jio ने लॉन्‍च किए 5 नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान, साथ में फ्री मिल रहा यह सब्‍सक्रिप्‍शन, जानें पूरी डिटेल

Jio : जियो का कहना है कि नए प्लान्स, ग्राहकों की मोबाइल कनेक्टिविटी और म्यूजिक सब्सक्रिप्शन की जरूरतों को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जून 2023 14:33 IST
ख़ास बातें
  • ये रिचार्ज प्‍लान ऑफर करते हैं ‘जियो सावन प्रो’ सब्‍सक्रिप्‍शन
  • अलग से लेने पर ‘जियो सावन’ का सब्सक्रिप्शन 99 रुपये प्रति माह का है
  • नए प्‍लान्‍स से डेढ़ से 2 जीबी तक डेटा भी रोजाना दिया जा रहा है

ये प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान 28 दिनों से 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

Photo Credit: Jio

रिलायंस जियो (Jio) ने म्यूजिक लवर्स के लिए ‘जियो सावन प्रो' (JioSaavn Pro) सब्सक्रिप्शन वाले बंडल्‍ड प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। जियो का कहना है कि नए प्लान्स, ग्राहकों की मोबाइल कनेक्टिविटी और म्यूजिक सब्सक्रिप्शन की जरुरतों को पूरा करेंगे। ‘जियो सावन प्रो' के सब्सक्रिप्शन के साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड JioTunes, अनलिमिटेड डाउनलोड और हाई क्वालिटी ऑडियो मिलेगा। उन्‍हें कोई ऐड नहीं देखना होगा। याद रहे कि ‘जियो सावन' का सब्सक्रिप्शन 99 रुपये प्रतिमाह की कीमत पर आता है। 

जियो ने जो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किए हैं, वो 28 दिनों से 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनकी खूबी है  ‘जियो सावन प्रो' का सब्सक्रिप्शन। प्लान्स की शुरुआत 269 रुपये से होती है। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना डेढ़ जीबी डेटा दिया जाता है। 56 दिनों की वैलिडिटी वाला यही प्लान 529 रुपये में आता है। इसी प्‍लान को ग्राहक 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ चाहते हैं, तो उन्‍हें 739 रुपये देने होंगे। 

इसके अलावा, जियो ने 56 और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले 2 प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किए हैं, जिनमें रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाता है। रोज 2 जीबी डेटा के साथ 56 दिनों की वैलिड‍िटी वाले प्लान की कीमत 589 रुपये और 84 दिनों वाले डेली 2 जीबी प्‍लान की कीमत 789 रुपये है।  

जियो ने कहा है कि ‘जियो सावन प्रो' सब्सक्रिप्शन प्लान का फायदा नए और पुराने दोनों प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा। लोग मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज के साथ ही जियो-सावन पर स्विच कर सकेंगे। यूजर्स को जियो-सावन ऐप को डाउनलोड करके साइन इन करना होगा। 
 

ऐसे एक्टिवेट करें ‘जियो सावन प्रो' सब्सक्रिप्शन

MyJio, Jio.com, TPA या जियो स्टोर से जियो-सावन बंडल प्लान को रिचार्ज करें।
Advertisement
JioSaavn ऐप को उसी Jio मोबाइल नंबर से डाउनलोड और साइन-इन करें जिस पर JioSaavn Pro बंडल्ड रिचार्ज किया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.