थाईलैंड, सिंगापुर या जापान घूमने का सोच रहे हैं तो Jio के ये प्लान देंगे परदेस में भी साथ, मिलेंगे ऐसे फायदे

अगर थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग घूमने का प्लान कर रहे हैं Jio के ये दो इंटरनेशनल रोमिंग प्लान बेहतर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 1551 रुपये वाले प्लान में कॉल टू इंडिया के लिए 100 मिनट मिलते हैं।
  • Jio के 2851 रुपये वाले प्लान में कॉल टू इंडिया के लिए 150 मिनट मिलते हैं।
  • Jio के 2851 रुपये वाले प्लान में 12GB हाई स्पीड डाटा प्रदान किया जाता है।

इंटरनेशनल रोमिंग प्लान दूसरे देश में टेलीकॉम लाभ प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/@Tirachard Kumtanom

अगर आप Jio यूजर्स हैं और थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग या मकाऊ में घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं Jio के ये दो इंटरनेशनल रोमिंग प्लान बेहतर साबित हो सकते हैं। आप दूसरे देश में बिना सिम खरीदने के झंझट के अपना ही नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन प्लान में हाई स्पीड डाटा के साथ इनकमिंग कॉलिंग और आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा आप एसएमएस भी कर सकते हैं। आइए जियो के इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Jio के इंटरनेशनल रोमिंग प्लान


Jio का 1551 रुपये वाला प्लान: Jio के 1551 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉल और कॉल टू इंडिया के लिए 100 मिनट मिलते हैं। इस प्लान में इनकमिंग कॉल के लिए 100 मिनट मिलते हैं। यह प्लान 6GB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है। हाई स्पीड लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में 50SMS दिए जाते हैं। यह प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक केवल थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और मकाऊ में वैध है। वाई-फाई कॉलिंग सिर्फ भारत में कॉल बैक के लिए लागू है और इनकमिंग वाई-फाई कॉल किसी भी देश से आ सकती है। इस प्लान में फ्री इनकमिंग एसएमएस मिलते हैं। वहीं आरओडब्ल्यू कॉल के लिए देश के स्टैंडर्ड रेट लागू होंगे।

Jio का 2851 रुपये वाला प्लान: Jio के 2851 रुपये वाले प्लान में 12GB हाई स्पीड डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान लोकल कॉल और कॉल टू इंडिया के लिए 150 मिनट प्रदान करता है। इस प्लान में इनकमिंग कॉल के लिए 150 मिनट मिलते हैं। हाई स्पीड लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में 100 एसएमएस मिलते हैं। वैधता के लिए यह प्लान 30 दिनों तक चलता है। हालांकि, यह प्लान सिर्फ थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और मकाऊ में ही वैध है। वाई-फाई कॉलिंग सिर्फ भारत में कॉल बैक के लिए लागू है और इनकमिंग वाई-फाई कॉल किसी भी देश से आ सकती है। इस प्लान में फ्री इनकमिंग एसएमएस मिलते हैं। वहीं आरओडब्ल्यू कॉल के लिए देश के स्टैंडर्ड रेट लागू होंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.