Jio यूजर्स को अब उधार पर मिलेगा 5GB डेटा, ऐसे लें फायदा

यूजर्स को अपने जियो कनेक्शन पर इमरजेंसी डेटा लोन पाने के लिए अपने फोन में MyJio ऐप इंस्टॉल करना होगा। आप लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसके स्टेप्स यहां दिए गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 जुलाई 2021 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च की Emergency Loan Service
  • 1GB प्रत्येक पैक के कुल पांच पैक ले सकते हैं लोन
  • बाद में कर सकते हैं भुगतान

Jio Emergency Data Loan के प्रत्येक पैक की कीमत 11 रुपये है

Jio यूज़र्स के पास अब लोन पर तुरंत हाई-स्पीड डेटा प्राप्त करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा है। इमरजेंसी डेटा लोन नाम से शुरू की गई सर्विस प्रीपेड ग्राहकों को 1GB (प्रत्येक) के पांच डेटा लोन पैक देती है, जो कुल मिलाकर 5GB होता है। ग्राहक इस डेटा का भुगतान बाद में कर सकेंगे। नई सर्विस उन यूज़र्स की मदद करेगी, जिन्होंने अपने मौजूदा डेटा कोटा को समाप्त कर दिया है और अपने अकाउंट के लिए डेटा टॉप-अप खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

1GB हाई-स्पीड डेटा एक्सेस वाले प्रत्येक इमरजेंसी डेटा लोन पैक की कीमत 11 रुपये है और यह बेस प्लान की वैधता तक वैध होगा, जिसका अर्थ है कि आप अपने मौजूदा प्लान की वैधता पूरी होने तक इस अतिरिक्त डेटा का उपयोग कर सकेंगे। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जियो इमरजेंसी डेटा लोन (Jio emergency data loan) सर्विस का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब आपके पास एक एक्टिव बेस प्लान हो।
Advertisement
 

How to avail emergency data loan on Jio

जियो इमरजेंसी डेटा लोन को कैसे लिया जाए


यूजर्स को अपने जियो कनेक्शन पर इमरजेंसी डेटा लोन पाने के लिए अपने फोन में MyJio ऐप इंस्टॉल करना होगा। आप लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसके स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

MyJio ऐप खोलें और स्क्रीन के ऊपरी-बायें कोने से हैमबर्गर (तीन लाइन वाला) मेन्यू पर जाएं।
Advertisement
मोबाइल सेक्शन में Emergency Data Loan को चुनें।
इमरजेंसी डेटा लोन बैनर में टैप कर आगे बढ़ें।
Advertisement
Get emergency data विकल्प चुनें।
आखिर में Activate now पर टैप करें।

अब आपके कनेक्शन पर इमरजेंसी डेटा लोन पैक सक्रिय हो जाएगा। आप MyJio ऐप पर उपलब्ध इमरजेंसी डेटा लोन पेज से उपयोग किए गए डेटा लोन के लिए भुगतान करने में भी सक्षम होंगे।
Advertisement

Jio ने अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं दी है कि वास्तव में लोगों को लोन का भुगतान कब करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.