28 दिनों तक 90GB इंटरनेट, 5G, अनलिमिटिड कॉल, फ्री OTT वाला Jio का सबसे सस्ता प्लान!

Jio के रीचार्ज पैक समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है
  • प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है
  • इस प्लान के साथ 28 दिनों तक Unlimited 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं

Jio के रीचार्ज पैक समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं।

Reliance Jio के कुछ प्रीपेड पैक इतने पॉपुलर हैं जितने किसी और टेलीकॉम कंपनी के नहीं है। क्योंकि ये प्लान सस्ती कीमत में भरपूर बेनिफिट यूजर के लिए लेकर आते हैं। डिजिटल टेक्नोलॉजी का जमाना है और इंटरनेट आजकल के उपभोक्ताओं की सबसे पहली जरूरत बन चुका है। रोजमर्रा के काम अब डिजिटल तरीके से ज्यादा होने लगे हैं, इसलिए मोबाइल डेटा हर वक्त यूजर को चाहिए ही होता है। लेकिन पिछले दिनों कई कंपनियों ने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे। लेकिन जियो का एक प्लान ऐसा ही भी है जो अभी भी बेहद सस्ता है और थोक के भाव में इंटरनेट देता है। हम आपको इस प्लान की पूरी डिटेल बताने जा रहे हैं। 

Jio के रिचार्ज पैक समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। IPL सीजन भी है तो क्रिकेट फैंस को मोबाइल में ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन मैच देखना हो या OTT कंटेंट, जियो का यह प्लान बहुत ही फायदे का सौदा है। इस प्लान में गजब डेटा बेनिफिट कंपनी ने दिया है। Jio अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये का प्लान पेश करती है। इस प्लान में कंपनी ने डेली डेटा के साथ साथ एक्स्ट्रा फ्री डेटा भी दिया है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर Jio Official Website से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ ही इस जियो प्लान में 6GB डेटा फ्री मिल रहा है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ कंपनी कुल 90GB डेटा दे रही है। 
Advertisement

यह जियो प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग वाला प्लान है। यानी असीमित वॉयस कॉल्स इससे की जा सकती हैं, जिससे आप अपने करीबियों से जी चाहे जितनी बातें कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इस प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें योग्य ग्राहकों को अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 28 दिनों तक Unlimited 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। 

इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.