84 दिनों तक डेली 3GB, Unlimited 5G, अनलिमिटिड कॉल, Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ Jio का बेहद सस्ता प्लान!

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 20:08 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में 84 दिनों तक यूजर को डेली बेसिस पर 3GB डेटा दिया जाता है।
  • यह अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें STD/Local कॉल्स शामिल हैं।
  • इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला धांसू प्लान पेश करती है।

Jio टेलीकॉम देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है जो लगातार नम्बर 1 के पायदान पर बनी हुई है। कंपनी ग्राहकों के लिए समय समय पर नए और फायदेमंद प्रीपेड-पोस्टपेड पैक लेकर आती रहती है। आज के समय में इंटरनेट डेटा स्मार्टफोन में सबसे जरूरी सर्विस के रूप में चाहिए होता है। ऐसे में मोबाइल पैक भी ऐसा चाहिए जिसमें डेली बेसिस पर भरपूर डेटा मिलता हो, साथ ही OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाए तो क्या कहना। आज हम आपको Jio के ऐसे ही एक धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है। इस प्लान में 84 दिनों तक यूजर को डेली बेसिस पर 3GB डेटा दिया जाता है। यानी कि दिनभर के मोबाइल डेटा की जरूरत के हिसाब से यह प्लान डिजाइन किया गया है। इस प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या MyJio App से 1499 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें STD/Local कॉल्स शामिल हैं। साथ ही 100 SMS भी इसमें रोजाना फ्री मिलते हैं। 

जियो प्लान के साथ यूजर को Netflix सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जो कि बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान होता है। यानि कि मोबाइल में एंटरटेनमेंट का फुल मजा आप ले सकते हैं। यानि कि प्लान में मिलने वाले पूरे 252GB डेटा के साथ आप मनचाहा कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा और भी कई बेनिफिट्स इसमें शामिल हैं। 

जियो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.