Jio के 336 दिनों वाले रिचार्ज प्लान में मिल रहा है 504GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें कीमत

जियो के 2GB डेटा प्लान की बात करें, तो आपको 2,399 रुपये व 2,599 रुपये के दो लॉन्ग टर्म प्लान मिल जाएंगे। जिसमें आपको 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होगी। इन प्लान में क्रमश: 730GB और 740GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 2,121 रुपये के प्लान में मिलेगा डेली 1.5GB डेटा
  • इस प्लान की वैधता 336 दिन की है
  • अनलिमिटेड कॉलिंग भी है प्लान का हिस्सा
यदि आप Jio यूज़र हैं और कम कीमत का लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपकी मदद करने वाला है। दरअसल, आज हम आपको जियो एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत बाकि लम्बी अवधि वाले रीचार्ज प्लान से कम है। इस प्लान की खास बात यह है कि कम कीमत होने के बावजूद यह प्लान आपको 504GB हाई-स्पीड डेटा  मुहैया कराता है। इसके अलावा लॉन्ग वैलिडिटी और अन्य बेनेफिट इस प्लान को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस प्लान की कीमत और किन-किन बेनेफिट्स से है लैस।

Jio के इस लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान की कीमत 2,121 रुपये है। जबकि इसके विपरित जियो के बाकि लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 2,500 रुपये से भी ज्यादा है। बात यदि 2,121 रुपये वाले प्लान की करें, तो इस प्लान में आपको 336 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। इसके अलावा, जियो का 2,121 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान 336 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है, जिस लिहाज से आपको इस प्लान में  कुल 504GB डेटा मिलता है।
Advertisement

डेटा लाभ के अलावा, यह प्रीपेड प्लान ग्राहकों को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। साथ ही प्लान में आप रोज़ 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं।

जियो के 2GB डेटा प्लान की बात करें, तो आपको 2,399 रुपये व 2,599 रुपये के दो लॉन्ग टर्म प्लान मिल जाएंगे। जिसमें आपको 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होगी। इन प्लान में क्रमश: 730GB और 740GB डेटा मिलता है। वहीं महंगे वाले प्लान में आपको Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन 1 साल तक के लिए प्राप्त होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio rs 2, 121 recharge plan, jio long term prepaid plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.