28 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सस्ता प्लान, जानें कीमत

io अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये का रिचार्ज पेश करती है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है
  • इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
  • रिचार्ज में आपको कुल 56GB इंटरनेट डेटा मिलता है।

Jio के इस प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में कुछ समय पहले बदलाव किए हैं। इनमें से कुछ प्लान्स की कीमत में इजाफा किया गया है और कुछ प्लान्स के बेनिफिट्स में फेरबदल किया गया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए कई बार यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन से प्लान से रिचार्ज करवाने में सबसे अधिक फायदा लिया जा सकता है। अगर आप भी जियो के प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) में ऐसे ही रिचार्ज पैक को ढूंढ रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अन्य कंपनियों के मुकाबले रोजाना अधिक इंटरनेट बेनिफिट देता है और साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग भी ऑफर करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम है। इस प्लान के डेटा बेनिफिट्स को देखें तो यह जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है जो सबसे ज्यादा इंटरनेट बेनिफिट के साथ आता है। 

जियो का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio Rs. 299 Plan): Jio अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये का रिचार्ज पेश करती है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस हिसाब से 299 रुपये के जियो रिचार्ज में आपको कुल 56GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसमें आपको 28 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग शामिल है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। इसकी डेली डेटा लिमिट यानि कि रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा की समाप्ति पर इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है। 

लगभग सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है और रिलायंस जियो भी इसमें शामिल है। लेकिन जियो का यह प्लान एक ऐसा प्लान है जो किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी से अधिक सस्ता और ज्यादा बेनिफिट्स देने वाला है। इसके अलावा जियो के इस प्लान के साथ ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

JioTV के माध्यम से आप 28 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.