Jio का 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉलिंग, Netflix, Amazon का सब्सक्रिप्शन और 1000 TV चैनल

Jio के ब्रॉडबैंड प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Jio के ब्रॉडबैंड प्लान में 10656 रुपये में 30mbps की स्पीड मिलती है।
  • Jio के ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
  • Jio के ब्रॉडबैंड प्लान में 1000+ TV चैनल का लाभ प्रदान करता है।

Jio के ब्रॉडबैंड प्लान में कई फायदे मिलते हैं।

Photo Credit: Jio

अगर आप अपने घर पर नया वाई-फाई प्लान लगाने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम Jio के ब्रॉडबैंड प्लान की बात कर रहे हैं, जिसमें 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान में 1000 हजार से ज्यादा टीवी चैनल, Netflix और Amazon जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। आइए Jio के इस ब्रॉडबैंड प्लान की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का गजब ब्रॉडबैंड प्लान 10656 रुपये में 30mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा प्रदान कर रहा है। इस प्लान की वैधता 12 महीने की होती है। यह प्लान 12 महीने के हिसाब से 888 रुपये प्रति माह बैठता है।  इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान फ्री ऑन डिमांड टीवी में 1000+ TV चैनल का लाभ प्रदान करता है, जिससे केबल लगाने के खर्च और झंझट दोनों से छुटकारा मिलता है। लॉन्ग टर्म प्लान बेनिफिट के तौर पर इसमें 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलती है।

अन्य फायदों की बात की जाए तो इसमें Netflix, Amazon Prime Lite, YouTube Premium, JioHotstar, Sony Liv, ZEE5, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ आने वाला Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन 2 साल की वैधता प्रदान करता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी अनलिमिटेड फाइबर प्लान पर कमर्शियल उपयोग पॉलिसी लागू होती है। एयरफाइबर के साथ 1000GB तक हाई-स्पीड डाटा और उसके बाद 64Kbps पर अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.