Jio के यह 4 रीचार्ज प्लान आपका Work From Home बना देंगे आसान, कीमत 249 रुपये से शुरू

Jio कंपनी के प्रमुख रूप से चार वैलिडिटी वाले प्लान काफी पॉपुलर हैं, जिसमें ग्राहकों को 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन और 365 दिन तक की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2021 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Jio के इन चारों रीचार्ज प्लान में मिलता है डेली 2 जीबी डाटा
  • इन चारों प्लान में ग्राहकों को मिलती है अलग-अलग वैधता
  • प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है
Jio कंपनी भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर में से एक है, जो कि अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रीचार्ज प्लान लेकर आती है। कोरोना वायरस महामारी के बाद से अब-तक कई लोगों को Work From Home की सिचुएशन से गुज़र रहे हैं। ऐसे में उन सभी ग्राहकों के लिए एक अच्छा रीचार्ज प्लान प्रमुख जरूरत बन जाती है। यदि आप जियो ग्राहक हैं, तो आप हम इस लेख के माध्यम से आपको जियो कंपनी के चार प्रीपेड रीचार्ज की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको प्रतिदिन 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। इन प्लान्स में अलग-अलग वैलिडिटी मौजूद है, ऐसे में मंथली रीचार्ज को प्राथमिकता देने वालों से लेकर लॉन्ग टर्म रीचार्ज की तालाश कर रहे यूज़र्स तक को इस लेख में अपने लिए परफेक्ट रीचार्ज प्लान की जानकारी प्राप्त होगी।

Jio कंपनी के प्रमुख रूप से चार वैलिडिटी वाले प्लान काफी पॉपुलर हैं, जिसमें ग्राहकों को 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन और 365 दिन तक की वैधता मिलती है। हम आपको इस लेख में ऐसे ही चार रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको अपने Work From Home के लिए प्रतिदिन 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। यह प्लान क्रमश: 249 रुपये, 444 रुपये, 599 रुपये और 2,399 रुपये है।  

249 रुपये के प्लान की बात करें, तो ग्राहकों को इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। बेनेफिट्स में डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस शामिल हैं। 444 रुपये का प्लान 56 दिन की वैधता के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस बेनेफिट्स मिलते हैं।

599 रुपये का रीचार्ज प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है, जिसमें यूज़र्स को डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस बेनेफिट्स मिलते हैं। लिस्ट का सबसे महंगा रीचार्ज प्लान 2,399 रुपये का है, जो कि डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस बेनेफिट्स के साथ आता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.