Jio AirFiber के साथ Rs 1000 की इंस्टॉलेशन फ्री पाने का मौका! कंपनी ने बढ़ाया ऑफर, जानें डिटेल

जो यूजर्स कंपनी का वार्षिक प्लान लेते हैं उनके लिए इंस्टॉलेशन सुविधा फ्री है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Jio भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में AirFiber सर्विस उपलब्ध करवाती है
  • प्लान्स के साथ कई OTT के बेनिफिट भी मिलते हैं
  • जो यूजर्स कंपनी का वार्षिक प्लान लेते हैं उनके लिए इंस्टॉलेशन सुविधा फ्री

Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में AirFiber सर्विस उपलब्ध करवाती है।

इंटरनेट आज के जमाने में हर किसी की जरूरत है। डिजिटल क्रांति के चलते अब लगभग हर काम ऑनलाइन तरीके से होने लगा है। इसलिए यूजर्स के पास मोबाइल फोन या घर में इंटरनेट की उपलब्धता एक अनिवार्यता बन चुकी है। कई बार मोबाइल इंटरनेट डेटा इस जरूरत को पूरी नहीं कर पाता है। ऐसे में ब्रॉडबैंड इंटरनेट इसके लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है। आज हम आपको Reliance Jio की AirFiber सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने यूजर्स के लिए फ्री-इंस्टॉलेशन का ऑप्शन भी देती है। जी हां, अगर आप रिलायंस जियो की एयरफाइबर इंटरनेट सर्विस लेते हैं तो इंस्टॉलेशन फ्री में करवा सकते हैं। आइए विस्तार से बताते हैं इस प्लान के बारे में। 

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में AirFiber सर्विस उपलब्ध करवाती है। कंपनी ने प्रोमोशनल ऑफर के तहत फ्री इंस्टॉलेशन का ऑप्शन दिया है। Reliance Jio AirFiber कनेक्शन लेने पर यूजर्स को इंस्टॉलेशन चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है। जो यूजर्स कंपनी का वार्षिक प्लान लेते हैं उनके लिए इंस्टॉलेशन सुविधा फ्री है। इसके साथ ही जो यूजर्स कंपनी का अर्ध-वार्षिक प्लान, यानी 6 महीने वाला प्लान लेते हैं, उन्हें इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में मात्र 500 रुपये देने होंगे। और यदि कस्टमर कंपनी के तिमाही प्लान, यानी 3 महीने वाले प्लान से शुरुआत करता है तो इंस्टॉलेशन चार्ज 1000 रुपये होगा। 

Reliance Jio ने नये साल पर ये प्लान जारी किए थे। हालांकि अब नये साला वाला ऑफर यूं तो खत्म कहा जाएगा क्योंकि न्यू ईयर ऑफर 31 दिसंबर 2024 तक ही लागू था। लेकिन कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के प्लान्स के लिए इन ऑफर्स को एक्सटेंड कर दिया है। अगर यूजर 1 साल वाले प्लान के लिए चुनता है तो उसे एयर फाइबर के लिए कोई इंस्टॉलेशन फीस नहीं देनी होगी। 

Jio AirFiber के लिए कंपनी कई तरह के पैक ऑफर करती है। इनमें सिर्फ इंटरनेट डेटा ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए भी पूरा इंतजाम होता है। प्लान्स के साथ कई OTT के बेनिफिट भी मिलते हैं। इसके अलावा लाइव टीवी के लिए एक्सेस भी यहां प्लान्स में शामिल किया गया है। इन प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Day Sale में ₹40 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
  2. Amazon Great Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  3. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  4. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  5. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  6. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  7. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
  9. AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
  10. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.