IPL 2025: Rs 100 में देखें IPL का पूरा सीजन! Jio के इन 3 प्लान्स में JioHotstar का फ्री एक्सेस

अगर आपके जियो नंबर पर पहले से एक मूल प्लान एक्टिवेटेड है और आप केवल JioHotstar का एक्सेस चाहते हैं, तो 100 रुपये का प्लान सबसे किफायती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 21:33 IST
ख़ास बातें
  • Jio का सबसे सस्ता प्लान 100 रुपये का है, जिसमें JioHotstar एक्सेस मिलेगा
  • यह प्लान डेटा ओनली प्लान है
  • कंपनी 195 रुपये और 949 रुपये का प्लान भी देती है

Photo Credit: BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। इस बार के IPL का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास रहेगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए केवल JioHotstar को अधिकार दिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर IPL मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी।

हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि Jio अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ JioHotstar का मुफ्त एक्सेस दे रही है, जिससे वे बिना कोई अतिरिक्त खर्च किए IPL 2025 का पूरा मजा ले सकते हैं। अगर आप IPL के सभी मैच देखना चाहते हैं, तो आपको इन Jio प्लान्स पर नजर डालनी चाहिए।
 

Jio के ये प्लान्स देंगे IPL 2025 का फ्री एक्सेस

1. Rs 100 वाला Jio प्लान (सबसे सस्ता ऑप्शन)

अगर आपके जियो नंबर पर पहले से एक मूल प्लान एक्टिवेटेड है और आप केवल JioHotstar का एक्सेस चाहते हैं, तो 100 रुपये का यह प्लान सबसे किफायती है। इसमें आपको क्या मिलेगा?
  • JioHotstar का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन
  • 5GB एक्स्ट्रा डेटा
  • कोई अनलिमिटेड कॉल या SMS बेनिफिट नहीं

नोट:  Jio मंथली प्लान यूजर्स को दूसरे और तीसरे महीने के Jio Hotstar बेनिफिट प्राप्त करने के लिए अपना प्लान समाप्त होने से 48 घंटे पहले बेस प्लान से रिचार्ज करना होगा।
 

2. Rs 195 वाला Jio क्रिकेट डेटा पैक

अगर आप IPL देखने के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा भी चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए सही रहेगा। इसमें आपको मिलेगा:
  • JioHotstar का 90 दिनों का एक्सेस
  • 15GB हाई-स्पीड 4G डेटा
  • कोई अनलिमिटेड कॉल या SMS बेनिफिट नहीं
 

3. Rs 949 वाला Jio प्रीपेड प्लान (फुल पैकेज प्लान)

अगर आप IPL देखने के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेली डेटा भी चाहते हैं, तो यह प्लान बेस्ट रहेगा। इसमें मिलेगा:
  • JioHotstar का 84 दिनों का एक्सेस
  • हर दिन 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन
  • JioCloud और अनलिमिटेड 5G डेटा
 

IPL 2025 कहां और कैसे देखें?

IPL 2025 के सभी मुकाबले भारत के अलग-अलग 13 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इस साल फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। मैच ऑनलाइन केवल JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। वहीं, केबल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल्स पर इसे लाइव देखा जा सकेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioHotstar, Jio, Jio Plans, IPL 2025, Free iPL 2025, IPL Live 2025
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.