Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन पाएं सस्ते में, यह है तरीका

Disney+ Hotstar VIP की सालाना सदस्यता लेने वाले वे सभी ग्राहक इस छूट को पा सकते हैं, जो वीज़ा या मास्टरकार्ड वाले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे। इसके तहत ग्राहकों को 399 रुपये की सदस्यता 365 रुपये में मिलेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar VIP की सालाना मेंबरशिप 399 रुपये की है
  • क्रेडिट कार्ड के ज़रिए सब्सक्रिप्शन लेने वालों को मिलेगी छूट
  • जियो और एयरटेल के कुछ प्रीपेड प्लान पर भी मिलती है मुफ्त सदस्यता

Jio के पास मुफ्त Disney+ Hotstar मेंबरशिप वाले तीन प्लान हैं

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की कीमत को क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए 399 रुपये से घटा कर प्रोमोशनल ऑफर के तहत 365 रुपये कर दी गई है। छूट केवल क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए लागू है। नया ऑफर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) उर्फ IPL 2020 के नए सीज़न से कुछ ही दिन पहले आया है, जो शनिवार, 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। डिज़्नी+ हॉटस्टार टूर्नामेंट के लिए "आधिकारिक डिज़िटल स्ट्रीमिंग पार्टनर" है और यह आगामी सभी मैचों को लाइव स्ट्रीम करेगा।

Disney+ Hotstar VIP की सालाना सदस्यता लेने वाले वे सभी ग्राहक इस छूट को पा सकते हैं, जो वीज़ा या मास्टरकार्ड वाले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे। इसके तहत ग्राहकों को 399 रुपये की सदस्यता 365 रुपये में मिलेगी। यदि आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई आईडी, पेटीएम या नेटबैंकिंग के जरिए सदस्यता ले सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको 399 रुपये कीमत देनी होगी।
Advertisement

OnlyTech ने डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता पर इस छूट की सूचना सबसे पहले दी थी। हालांकि, Gadgets 360 ने हॉटस्टार साइट पर साइन-अप पेज के ज़रिए इस ऑफर को देखा है।

Disney+ Hotstar अपने पोर्टल पर एक और ऑफर चला रहा है, जो विशेष रूप से प्रीमियम वार्षिक सदस्यता के लिए है। इस ऑफर के तहत, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 5x रिवॉर्ड पॉइन्ट्स पा सकते हैं।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में, Jio ने वार्षिक डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता के साथ 598 रुपये रीचार्ज प्लान पेश किया था। इस प्लान में 2 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड जियो से जियो वॉइस कॉल और 56 दिनों के लिए अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मुफ्त मिनट्स मिलते हैं।
Advertisement

Jio के पास 499 रुपये और 777 रुपये के रीचार्ज प्लान भी हैं, जो एक साल की Disney+ Hotstart सदस्यता देते हैं और 84 दिनों तक की वैधता के साथ प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा देते हैं। जियो प्रतिद्वंद्वी Airtel भी वार्षिक डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता के साथ प्रीपेड प्लान की अपनी एक रेंज लेकर आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Disney, Disney Plus Hotstar, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.