मात्र 49 रुपये में डाटा, कॉलिंग के साथ BSNL का धाकड़ प्रीपेड प्लान, Airtel और Jio भी नहीं देते ऐसे फायदे

BSNL के 49 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 20 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में वॉयस कॉलिंग के लिए 100 मिनट्स मिलते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 12:31 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 49 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 58 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 49 रुपये वाले प्लान में कुल 100MB डाटा दिया जाता है।
अगर आप 50-60 रुपये के बजट में कोई प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपको मार्केट में मौजूद तीन निजी टेलीकॉम कंपनियों और एक सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी के प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। जी हां BSNL का 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान डाटा और कॉलिंग दोनों के लाभ देता है, यहां इन प्लान की तुलना Airtel, Jio और Vodafone Idea से करके बता रहे हैं। जी हां इन छोटे रिचार्ज से आप अपने प्लान के खत्म होने पर इंटरनेट का लाभ भी ले सकते हैं और कॉलिंग तक कर सकते हैं।

BSNL का 49 रुपये वाला प्लान: BSNL के 49 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 20 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में वॉयस कॉलिंग के लिए 100 मिनट्स मिलते हैं। हालांकि इसमें अलग से फ्री वॉयस कॉलिंग या फ्री एसएमएस नहीं मिलते हैं।
Advertisement

Airtel का 58 रुपये वाला प्लान: Airtel के 58 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान मौजूदा प्लान की वैधता के साथ चलता है। आपको बता दें कि इस प्लान में कोई फ्री वॉयस कॉलिंग या फ्री एसएमएस नहीं मिलते हैं।

Jio का 50 रुपये वाला प्लान: Jio के 50 रुपये वाले प्लान में कोई डाटा नहीं मिलता है। हालांकि इस प्लान में 39.37 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। मगर इस प्लान में कोई वैधता नहीं होती है।
Advertisement

Vodafone Idea का 49 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 49 रुपये वाले प्लान में कुल 100MB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 10 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में कॉल के लिए 2.5 पैसे/सेकेंड चार्ज लगता है।
Advertisement

अगर इन सभी प्लान की बात की जाए तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अन्य टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio और Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान पर भारी बैठती है, क्योंकि इसमें डाटा के साथ-साथ वॉयस कॉलिंग का लाभ भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Jio, Cheapest Prepaid Plan

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.