BSNL का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब हुआ और फायदेमंद

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 349 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 फरवरी 2019 16:13 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के 349 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में हर रोज मिलेंगे 100 एसएमएस
  • BSNL कोलकाता और यूपी ईस्ट वेबसाइट से हुई नए प्लान की पुष्टि
  • BSNL के इस प्लान में पहले मिलती थी 54 दिनों की वैधता

BSNL का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब हुआ और फायदेमंद

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 349 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल का यह प्लान अब 64 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा की सुविधा प्रदान करेगा। केवल इतना ही नहीं, BSNL के 349 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

याद करा दें कि, पहले बीएसएनएल के 349 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दिया जाता था, लेकिन इसकी वैधता 54 दिनों की थी। Bharti Airtel और Reliance Jio से मुकाबले के लिए BSNL ने अपने 349 रुपये वाले प्लान की वैधता को बढ़ाया है।

BSNL कोलकाता और यूपी ईस्ट वेबसाइट की लिस्टिंग से 349 रुपये वाले प्लान में बदलाव की पुष्टि हुई है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि बीएसएनएल का यह प्लान अब 64 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान करेगा। लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि 30 अप्रैल तक प्रतिदिन अतिरिक्त 2.2 जीबी डेटा दिया जाएगा।

Reliance Jio के 349 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ यूजर को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। Airtel के 349 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ वॉयस कॉलिंग, एसएमएस की सुविधा के साथ 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता है। Telecom Talk ने सबसे पहले 349 रुपये वाले प्लान में बदलाव को रिपोर्ट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.