केवल Rs 18 में डेली 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट से लैस है BSNL का ये छोटा रीचार्ज

BSNL कंपनी का यह रीचार्ज प्लान Airtel के 19 रुपये के प्लान से न केवल सस्ता है बल्कि इसमें मिलने वाले बेनेफिट एयरटेल की तुलना में ज्यादा बेहतर हैं। इस प्लान में यूज़र्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेली डाटा बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 15:02 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में रोज़ मिलेगा 1 जीबी डाटा
  • बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 2 दिन की है
  • Airtel के 19 रुपये वाले प्लान में 200MB डाटा मिलता है
पिछले ही दिनों हमने Airtel कंपनी के सबसे छोटू प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी दी थी, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा जैसे बेनेफिट शामिल थे। एयरटेल के इस प्लान की कीमत महज 19 रुपये थी। हालांकि, आज हम आपके लिए BSNL कंपनी का एक ऐसा रीचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जो कि एयरटेल के 19 रुपये के प्लान से न केवल सस्ता है बल्कि इसमें मिलने वाले बेनेफिट एयरटेल की तुलना में ज्यादा है। इस प्लान में यूज़र्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेली डाटा बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं।

BSNL के इस प्लान की कीमत महज 18 रुपये है। केवल कीमत के लिहाज से ही नहीं बल्कि बेनेफिट के लिहाज़ से भी यह प्लान Airtel के 19 रुपये वाले प्लान से बेहतर है। बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड वीडियो कॉल सुविधा मिलती है। जिसका मतलब है कि आप 18 रुपये के रीचार्ज में 24 घंटों फ्री वॉयस और वीडियो कॉलिंग का मज़ा इस प्लान में ले सकते हैं।

इसके अलावा, प्लान में डेली डाटा बेनेफिट मौजूद है। Airtel के प्लान में आपको केवल 200MB डाटा प्राप्त होता है, लेकिन बीएसएनएल आपको इस प्लान में डेली 1 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराता है।

इसके अलावा, आप इस प्लान में डेली 100 SMS फ्री भेज सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, Airtel की तरह ही BSNL का यह प्लान 2 दिन तक की वैधता के साथ आता है, जिसमें आप सभी बेनेफिट्स का लाभ केवल दो ही दिन उठा सकते हैं।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.