BSNL के Rs 107 रीचार्ज में मिलेगा 10GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL के उपरोक्त खूबियों से लैस इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 107 रुपये है। कंपनी इस कीमत में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडिटी प्रदान करती है। हालांकि, प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 16:33 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का यह प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है
  • बीएसएनएल के प्लान में मिलती है फ्री अनलिमिटिड कॉलिंग
  • प्लान में भेज सकेंगे 100 फ्री एसएमएस
डाटा वाउचर यूज़र्स की अतिरिक्त डाटा की आवश्यकता पूरी करता है। लेकिन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के डाटा वाउचर या तो बिना वैलिडिटी के साथ आते हैं या फिर उनमें आपको केवल डाटा बेनेफिट्स ही प्राप्त होता है वो भी कुछ दिन की वैलिडिटी के साथ। लेकिन भारत संचार टेलीकॉम लिमिटिड कंपनी ग्राहकों को डाटा वाउचर में डाटा के साथ-साथ न अन्य बेनेफिट्स भी प्रदान करती है। जी हां, आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे ही रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको ये सब खूबियां मिलने वाली है।

BSNL के उपरोक्त खूबियों से लैस इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 107 रुपये है। कंपनी इस कीमत में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडिटी प्रदान करती है। हालांकि, प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। बीएसएनएल के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर लोकल व नेशनल अनलिमिटिड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। लेकिन कॉलिंग बेनेफिट प्लान में केवल 24 दिन तक के लिए ही वैध रहेगा।

वहीं, दूसरी ओर यह प्लान 10GB फ्री डाटा भी प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल आप 30 दिन तक कर सकते हैं।

केवल डाटा और कॉलिंग ही नहीं बल्कि बीएसएनएल का यह किफायती रीचार्ज प्लान ग्राहकों को 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी प्रदान करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Rs 107 recharge plan, BSNL data plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  8. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  10. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.