BSNL यूजर्स की मौज, Rs 628 और Rs 215 के नए रिचार्ज आए, फायदे कर देंगे खुश!

इन रिचार्ज प्‍लान्‍स पर अनलिमिटेड कॉल, SMS और डेटा की सुविधाएं मिलती हैं। खास बात है कि दोनों रिचार्ज किसी खास सर्कल के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश में उपलब्‍ध हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 16:34 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज पेश किए
  • 628 और 215 रुपये के रिचार्ज लॉन्‍च
  • अनल‍िम‍िटेड कॉलिंग, डेटा के मिलते हैं फायदे

BSNL के 628 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

BSNL के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स बाकी टेलिकॉम कंपनियों से किफायती होते हैं। कंपनी बहुत जल्‍द अपनी 4G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और 5G नेटवर्क लॉन्‍च करने वाली है। उसने दो नए प्रीपेड प्‍लान भी लॉन्‍च किए हैं। इनकी कीमत 628 रुपये और 215 रुपये है। इन रिचार्ज प्‍लान्‍स पर अनलिमिटेड कॉल, SMS और डेटा की सुविधाएं मिलती हैं। खास बात है कि दोनों रिचार्ज किसी खास सर्कल के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश में उपलब्‍ध हैं। क्‍या कुछ बेनिफ‍िट्स मिलते हैं इन रिचार्ज प्‍लान्‍स पर, आइए जानते हैं। 

BSNL का 628 रुपये का रिचार्ज प्‍लान पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इतनी वैलिडिटी के साथ बाकी टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्‍लान 800 रुपये से भी ज्‍यादा के हैं। BSNL के 628 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। रोजाना 100 SMS किए जा सकते हैं और डेली 3GB डेटा यूजर्स को मिलता है। यूजर्स को कई सारे गेम्‍स और एंटरटेनमेंट का ऑफर मिलता है, जिनमें जिंग म्‍यूजिक, वाव एंटरटेनमेंट शामिल है। 

वहीं, BSNL का 215 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान ऑफर करता है अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, साथ में 100SMS रोजाना मिलते हैं और डेली 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्‍लान पर 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसकी तुलना प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज से करें तो 30 दिनों की वैलिडिटी वाला इतना सस्‍ता प्‍लान रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ मौजूद नहीं है। इस प्‍लान पर भी ढेर सारे गेम्‍स और एंटरटेनमेंट का एक्‍सेस जैसे- जिंग म्‍यूजिक, वाव एंटरटेनमेंट आदि मिलता है। 

बीएसएनएल से जुड़ी अन्‍य खबरों में, उसकी वर्कर्स की छंटनी करने की योजना को झटका लगा है। BSNL की एंप्लॉयी यूनियन ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। BSNL ने लगभग 19,000 वर्कर्स को वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) के तहत हटाने का प्रपोजल दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.