Jio, Airtel से आधी कीमत में BSNL दे रही 365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल! जानें धांसू प्लान

बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक यूजर्स के लिए बेहद काम का है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 13:15 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है।
  • यह प्लान Airtel, Jio के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ता है।
  • 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा।

बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक यूजर्स के लिए बेहद काम का है।

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) देश की ऐसी टेलीकॉम कंपनी के तौर पर जानी जाती है जिसके प्लान्स अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ते होते हैं। इसके 365 दिन वाले प्लान सबसे ज्यादा किफायती साबित होते हैं। इन प्लान्स में रोजाना अच्छा खासा डेटा, वॉयस कॉलिंग और अन्य बेनिफिट मिलते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान Airtel, Jio के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ता है। जो कि आधी कीमत से भी कम में आता है। आइए जानते हैं इसके डिटेल्स।

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 1515 रुपये का प्लान पेश करती है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ डेली बेसिस पर 2GB डेटा दिया जाता है। मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। मगर स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। कुल इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है। 

बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक यूजर्स के लिए बेहद काम का है। Airtel, Jio, Vodafone Idea जैसी कंपनियां 365 दिन की वैधता वाले प्लान 2500 से 3500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध करवाती हैं, लेकिन BSNL 1515 रुपये वाला बेहद सस्ता है। इसमें आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। लेकिन अन्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की तरह कंपनी प्लान के साथ OTT सब्सक्रिप्शन नहीं देती है।  

यह बीएसएनएल प्लान उन यूजर्स के लिए भी बहुत काम का है जिनको किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना हो। या फिर अगर आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो किफायत के मामले में इससे बेहतर प्लान शायद ही कोई मिले। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.