BSNL यूजर्स के लिए 25 OTT प्लेटफॉर्म्स और 450 लाइव चैनल्स, वो भी Rs 151 में, लॉन्च हुआ नया BiTV पैक

BSNL ने अपने BiTV Premium Pack का ऐलान किया है। सिर्फ 151 रुपये में यूजर्स को 25+ OTT प्लेटफॉर्म और 450+ Live TV चैनल्स का मजा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Rs 151 में 25+ OTT प्लेटफॉर्म और 450+ Live TV चैनल्स
  • Rs 28 और Rs 29 के किफायती पैक भी हुए पेश
  • नए BiTV पैक्स की वैलिडिट कथित तौर पर 30 दिन

BiTV सर्विस की लिस्ट में ZEE5, SonyLIV, Aha, Shemaroo, Lionsgate सहित कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म मौजूद

Photo Credit: BSNL

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने अपने BiTV Premium Pack का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस सर्विस को फरवरी 2025 में लॉन्च किया था और तब से इसका टेस्टिंग फेज चल रहा था। अब नए पैक के तहत BSNL मोबाइल यूजर्स को 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और 450+ लाइव टीवी चैनल्स तक एक्सेस मिलेगा। इस प्रीमियम पैक की कीमत 151 रुपये रखी गई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी वैलिडिटी डिटेल्स साफ नहीं की हैं। इसके अलावा, एक रिपोर्ट बताती है कि ऑपरेटर ने BiTV के दो अन्य किफायती प्लान भी पेश किए हैं, जो थोड़े कम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देते हैं।

BSNL की BiTV सर्विस शुरू में सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री थी। इसमें यूजर्स को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन लिए बिना एक ही ऐप से कंटेंट देखने का मौका मिलता है। BiTV के जरिए यूजर्स ZEE5, SonyLIV, Aha, Shemaroo, Lionsgate, Sun Nxt Chaupal, Discovery, Epic ON, ETV Win जैसे पॉपुलर OTTs का लुत्फ उठा सकते हैं।

हालांकि BSNL ने फिलहाल सिर्फ 151 रुपये के प्रीमियम पैक को ही ऑफिशियली एनाउंस किया है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने दो और एंटरटेनमेंट प्लान भी चुपचाप पेश किए हैं। इनमें पहला 28 रुपये का एंटरटेनमेंट पैक है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन बताई जा रही है। इसमें यूजर्स को Lionsgate Play, ETV Win, VROTT, Premiumflix, Nammflix, Gujari और Friday जैसे 7 OTTs का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 9 कॉम्प्लिमेंट्री OTTs भी दिए गए हैं।

वहीं, BSNL ने एक 29 रुपये का पैक भी लाने की तैयारी की है, जो लगभग 28 रुपये वाले पैक जैसा ही है, बस इसमें शामिल OTTs अलग हैं। इस प्लान में कथित तौर पर ShemarooMe, Lionsgate Play, Dangal Play और VROTT जैसे प्लेटफॉर्म मिलेंगे।

इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 151 रुपये वाले Premium Pack की वैधता भी 30 दिन है, यानी हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत होगी। कंपनी ने इसे ऑफिशियली कंफर्म तो नहीं किया है, लेकिन अगर ये सही साबित होता है तो यूजर्स को किफायती प्राइस पर एक ही इतने सारे OTTs और लाइव टीवी का मजा मिलेगा।

Advertisement

BSNL BiTV Premium Pack की कीमत कितनी है?

151 रुपये में लॉन्च किया गया है नया BiTV प्रीमियम पैक।

इस पैक में क्या-क्या मिलेगा?

25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स और 450+ लाइव टीवी चैनल्स।

Premium Pack की वैलिडिटी कितनी है?

रिपोर्ट के अनुसार 30 दिन, हालांकि BSNL ने ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया।

Advertisement

BiTV सर्विस कब लॉन्च हुई थी?

फरवरी 2025 में, शुरुआत में सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री थी।

कौन-कौन से OTTs मिलेंगे Premium Pack में?

ZEE5, SonyLIV, Lionsgate, Shemaroo, Discovery, Aha, Sun Nxt Chaupal और कई और।

क्या और भी पैक लॉन्च हुए हैं?

हां, 28 रुपये और 29 रुपये के दो और एंटरटेनमेंट पैक भी रिपोर्ट्स में सामने आए हैं।

Advertisement

28 रुपये वाले पैक में क्या मिलता है?

7 OTTs का एक्सेस (जैसे Lionsgate Play, ETV Win, VROTT आदि) और 9 कॉम्प्लिमेंट्री OTTs।

29 रुपये वाले पैक में क्या मिलेगा?

ShemarooMe, Lionsgate Play, Dangal Play और VROTT जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL BiTV, BSNL BiTV Premium Pack, BSNL BiTV Packs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.