BSNL की 4G सर्विस साल के अंत तक इस शहर में हो जाएगी शुरू!

पटना दूरसंचार जिले के प्रधान महाप्रबंधक (PGM) अरबिंद प्रसाद ने बीते सोमवार को जानकारी दी कि BSNL पटना में इस साल के अंत तक अपनी 4G सर्विस शुरू कर देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2023 19:42 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने 20,000 4G टावर लगाने पर काम भी शुरू कर दिया है
  • कंपनी इस साल के अंत तक पटना में 4G मोबाइल सेवा शुरू कर सकती है
  • सॉफ्टवेयर संशोधन के बाद 4G हार्डवेयर को 5G में अपग्रेड किया जा सकता है

BSNL 4G के बाद 5G सर्विस में भी अपग्रेड करने वाली है

पिछले कई वर्षों से घाटे से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के तैयार दिखाई दे रही है। ऑपरेटर को इसके लिए 89,000 करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज की स्वीकृति भी मिल गई है। BSNL ने 20,000 4G टावर लगाने पर काम भी शुरू कर दिया है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस साल के अंत तक पटना में 4G मोबाइल सेवा शुरू कर सकती है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पटना दूरसंचार जिले के प्रधान महाप्रबंधक (PGM) अरबिंद प्रसाद ने बीते सोमवार को जानकारी दी कि BSNL पटना में इस साल के अंत तक अपनी 4G सर्विस शुरू कर देगी। बता दें कि कंपनी पहले ही तीन महीने के ट्रायल के बाद 200 साइट्स के साथ 4G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी पूरी कर चुकी है और खबर है कि जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का काम होगा।

रिपोर्ट कहती है कि शहर में मोबाइल सर्विस को मजबूत करने की BSNL की योजना के बारे में बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि अत्याधुनिक 4G मोबाइल डिवाइस के लिए खरीद ऑर्डर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को दे दिया गया है। 

उन्होंने कहा, "हमें इस साल सितंबर-अक्टूबर तक इंस्टॉलेशन के लिए उपकरण मिलने की उम्मीद है और सॉफ्टवेयर में संशोधन के बाद नए 4G हार्डवेयर को 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है।"
Advertisement

वर्तमान में, भोजपुर, दरभंगा, बिहार शरीफ, कटिहार और जहानाबाद सहित केवल 16 छोटे शहर कथित तौर पर आंशिक रूप से 4G नेटवर्क के अंतर्गत आते हैं। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि मोबाइल ऑपरेशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि BSNL ने राज्य भर में 3,620 4G टावर लगाने की योजना बनाई है, जिनमें से लगभग 900 टावर केवल पटना में लगाए जाएंगे।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.