Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट

कंपनी ने कहा है कि गोवा और महाराष्ट्र के 36 जिलों में यह नेटवर्क विस्तार किया गया है। इससे यहां 20.2 लाख ग्राहकों को हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 13:26 IST
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र, और गोवा के अंदर 3400 से ज्यादा नई साइट्स पर 5G विस्तार
  • सर्विस एक्सपेंशन विभिन्न ग्राहक वर्ग को फायदा पहुंचाएगा
  • बीते 12 महीनों के अंदर इन नई साइट्स पर बढ़ाया नेटवर्क

एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब कंपनी की 5G सर्विस 3400 से ज्यादा नए शहरों में भी उपलब्ध होगी। एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करते हुए यह घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र, और गोवा के अंदर 3400 से ज्यादा नई साइट्स पर कंपनी अपनी 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने जा रही है। कंपनी का यह सर्विस एक्सपेंशन विभिन्न ग्राहक वर्ग को फायदा पहुंचाएगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Bharti Airtel ने अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब महाराष्ट्र और गोवा में 3400 से भी ज्यादा नए शहरों में कंपनी की सुपरफास्ट 5G सर्विसेज उपलब्ध होंगीं। प्रेस रिलीज के मुताबिक, कंपनी ने बीते 12 महीनों के अंदर इन नई साइट्स पर अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार किया है। टेलीकॉम दिग्गज ने कहा है कि रणनीतिक तौर पर अपने नेटवर्क की बढ़ोत्तरी को अंजाम दिया है जिससे कि यूजर्स को पहले से भी तेज इंटरनेट, विस्तृत कवरेज, और बेहतरीन नेटवर्क एक्सपीरियंस दिया जा सके। 

कंपनी ने कहा है कि गोवा और महाराष्ट्र के 36 जिलों में यह नेटवर्क विस्तार किया गया है। इससे यहां 20.2 लाख ग्राहकों को हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। यह विस्तार तेज भागते शहरों और तेजी से विकसित हो रहे कस्बों की गति को देखते हुए किया गया है। शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक विविध भौगोलिक क्षेत्रों को कंपनी ने कवर करने की बात कही है जिससे कि पूरे क्षेत्र में व्यापक कवरेज सुनिश्चित हो सके। 

वंचित क्षेत्रों में ज्यादा फोकस
कंपनी ने कहा है कि उनसे महाराष्ट्र और गोवा के अंदर ऐसे क्षेत्रों को फोकस किया है जिनको बहुत कम सुविधा प्राप्त हो रही थी। गढ़चिरौली, नंदुरबार और सिंधुदुर्ग जैसी साइट्स में नेटवर्क की इस खाई को समाप्त करने की कोशिश की गई है। 

कई ग्राहको वर्गों को फायदा
एयरटेल ने नेटवर्क विस्तार से कई तरह के ग्राहक वर्गों को टारगेट किया है। अब कई तरह के ग्राहकों को हाई स्पीड सर्विसेज का लाभ मिला करेगा जिससे उनकी रोजाना की डिजिटल जरूरतों को पूरा किया जा सके और उनकी जिंदगी में नेटवर्क आधारित टेक्नोलॉजी को गति दी जा सके। इसमें आम नागरिक और स्टूडेंट्स के अलावा, छोटे व्यवसाय, टूरिस्ट, सरकारी संस्थान आदि शामिल होंगे। नेटवर्क के विस्तार से स्थान की परवाह किए बिना स्मूद स्ट्रीमिंग, फास्ट डाउनलोड, निर्बाध ऑनलाइन काम और सीखने की क्षमता और अधिक भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट सर्विसेज मिलती हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.