Airtel प्रीपेड ग्राहकों को अब वाकई में मिलेगा 'अनलिमिटेड' डेटा

Airtel ने BSNL, Jio से मुकाबला करने के लिए नया अनलिमिटेड डेटा अनुभव वाला प्लान उतारा है। यह प्लान 199 रुपये वाला है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मई 2018 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Airtel लाई BSNL, Jio से मुकाबला करने के लिए नई रणनीति
  • डेटा की रफ्तार एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) के बाद रहेगी 'पर्याप्त'
  • BSNL पहले ही ग्राहकों के दे रही समान लाभ

Airtel प्रीपेड ग्राहकों को 'सौगात'

Airtel ने BSNL, Jio से मुकाबला करने के लिए नया अनलिमिटेड डेटा अनुभव वाला प्लान उतारा है। यह प्लान 199 रुपये वाला है। नई जानकारी में सामने आया है कि डेटा की रफ्तार एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) के बाद स्पीड 128केबीपीएस पर सीमित हो जाएगी। BSNL पहले ही 128केबीपीएस दे रही है, जबकि Jio ने 128केबीपीएस से स्पीड को घटाकर 64केबीपीएस कर दिया है। मार्च में एयरटेल 995 रुपये वाला पैक लेकर आई थी, जो पहला प्रीपेड पैक था जो वॉयस कॉल के लिए असीमित फायदा देता था।

इसे सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने देखा है। एयरटेल सब्सक्राइबर, जिन्होंने असीमित प्रीपेड पैक खरीद लिया है, वे 128केबीपीएस की एफयूपी स्पीड का फायदा ले पाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप 199 रुपये वाला पैक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है।
Advertisement

तो आपको 1.4 जीबी खत्म करने के बाद तुरंत रीचार्ज करवाने की ज़रूरत नहीं है। आपको डेटा 128केबीपीएस की स्पीड से मिलता रहेगा। एयरटेल कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव ने गैजेट्स 360 को बताया कि असीमित अनुभव सिर्फ प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर मिलेगा। यानी, अगर आप बाकी पैक लेते हैं तो इस तरह की किसी सुविधा का लाभ आप नहीं उठा पाएंगे।

ध्यान रहे, Airtel का 149 रुपये वाला प्रीपेड पैक भी है, जो 28 दिन में कुल 28 जीबी डेटा देता है। इसमें 1 जीबी हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की सीमा दी जाती है। इसमें असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ मिलता है। साथ ही ग्राहक इस पैक के ज़रिए 100 एसएमएस हर दिन भेज सकते हैं। ध्यान रहे, Airtel का यह प्लान चुनिंदा सर्कल में ही लागू हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि एयरटेल इसे अन्य शहरों में भी जल्द ला सकती है।
Advertisement

वहीं, Airtel के 149 रुपये वाले प्लान से जियो के 149 रुपये वाले पैक की तुलना करें तो अंतर साफ नज़र आता है। Jio का प्रीपेड पैक समान कीमत में यूज़र को 42 जीबी डेटा, 28 दिन की वैधता के साथ देता है। इसमें प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। यह पैक लोकल, एसटीडी व रोमिंग वॉयस कॉल की सेवा देता है। इसके अतिरिक्त Jio यूज़र को 100 एसएमएस व मायजियो ऐप का लाभ भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Truly Unlimited Data, Reliance Jio, BSNL, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.