Airtel का 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान 199 रुपये में लॉन्च

इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी मिलती हैं। Airtel के इस प्लान में 300 SMS मिलते हैं, जिसमें प्रति दिन अधिकतम 100 मुफ्त एसएमएस का इस्तेमाल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने 199 रुपये वाले किफायती प्लान को फिर से पेश कर दिया है।
  • अब 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुल डाटा 3GB मिलता है।
  • Airtel ने भी भारत में धीरे-धीरे 5G सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है
Airtel ने 199 रुपये वाले किफायती प्लान को फिर से पेश कर दिया है, जिसमें पहले के मुकाबले में ज्यादा डाटा और वैधता मिल रही है। 2021 की टैरिफ बढ़ोतरी से पहले 199 के रिचार्ज में यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा और 24 दिनों की वैधता मिलती थी। Airtel ने बाद में इसे उसी वैधता के साथ 1.5GB डेली शामिल किया। अब 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुल डाटा 3GB मिलता है और इसकी वैधता 30 दिनों तक है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ अन्य फायदे भी शामिल हैं।

एयरटेल के 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब एयरटेल इंडिया साइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि इसमें कुल 3जीबी डाटा है। इसकी वैधता 30 दिनों की है। इसके अलावा डेली डाटा लिमिट पूरी होने के बाद प्रति एमबी 50 पैसे चार्ज लगेगा।
Advertisement
 

फायदे हैं इस प्रकार:


इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी मिलती हैं। Airtel के इस प्लान में 300 SMS मिलते हैं, जिसमें प्रति दिन अधिकतम 100 मुफ्त एसएमएस का इस्तेमाल हो सकता है। इस लिमिट के बाद प्रति एसएमएस 1 रुपये और 1.5 प्रति एसटीडी एसएमएस चार्ज लगेगा। अन्य फायदों के तौर पर इसमें Wynk Music फ्री मेंबरशिप और फ्री Hellotunes मिलती हैं।

Airtel ने भी भारत में धीरे-धीरे 5G सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया कि भारत में Airtel 5G ग्राहकों ने 1 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह सर्विस वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में लिमिटेड नंबर में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जिन ग्राहकों के पास 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन हैं वह Airtel 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें अपने सिम कार्ड को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है। एयरटेल ने यूजर्स को बताया है कि 4जी एयरटेल सिम कार्ड 5जी के लिए काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.