1 साल तक की वैलिडिटी के साथ आता है Airtel का ये सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जानें बेनेफिट्स

एयरटेल कंपनी अपने लॉन्ग-टर्म पोर्टफोलियो में 2,000 रुपये से भी कम की कीमत वाला एनुअल रीचार्ज प्लान लाती है, जिसमें आपको कई सारे बेनेफिट्स का लाभ सालभर प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के प्लान में मिलती है 365 दिन की वैलिडिटी
  • एयरटेल का ये पैक देता है 3,600 फ्री एसएमएस
  • प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग शामिल है
Airtel टेलीकॉम कंपनी के लॉन्ग टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान में दो प्लान सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जो हैं- 2,999 रुपये का पैक और 3,359 रुपये का प्लान। यदि यह दोनों ही प्लान आपके बजट से काफी ज्यादा हैं और आप लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाला किफायती रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 2,000 रुपये से कम की कीमत वाला वार्षिक रीचार्ज प्लान ढूंढकर लाए हैं। जी हां, एयरटेल कंपनी अपने लॉन्ग-टर्म पोर्टफोलियो में 2,000 रुपये से भी कम की कीमत वाला एनुअल रीचार्ज प्लान लाती है, जिसमें आपको कई सारे बेनेफिट्स का लाभ सालभर प्राप्त होगा।

Airtel टेलीकॉम कंपनी के इस वार्षिक किफायती रीचार्ज प्लान की कीमत 1,799 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को पूरे 365 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होगी।

बेनेफिट्स की बात करें, तो एयरटेल का यह रीचार्ज प्लान ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा, प्लान में ग्राहकों को सालभर के लिए 3,600 फ्री एसएमएस प्राप्त होते हैं।

डाटा की बात करें, तो यह प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ 24 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान करता है। जिसका मतलब यह है कि आप 365 दिन तक इस 24 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 24 जीबी डाटा खत्म होने के बाद आप अन्य डाटा पैक एक्टिवेट कराकर इस प्लान का आनंद सालभर ले सकते हैं।
Advertisement

डेटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स के अलावा, एयरटेल के इस पैक में और भी काफी कुछ है। इस प्लान में ग्राहकों को Apollo 24|7 Circle के बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। Free Hellotunes, Wynk Music आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.