Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी

Airtel ने 799 रुपये प्लान हटा दिया है और 859 रुपये प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने 799 रुपये वाला 77 दिन का प्लान पूरी तरह हटा दिया
  • 859 रुपये प्लान की कीमत बढ़कर अब 899 रुपये कर दी गई है
  • 899 रुपये प्लान में 84 दिन के लिए 1.5GB डेटा मिलता है

Photo Credit: Airtel

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया है। कंपनी ने चुपचाप 799 रुपये वाला प्लान हटा दिया है और 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। इस बदलाव के बाद यूजर्स के लिए लंबे वैलिडिटी वाले प्लान्स थोड़ा महंगे हो गए हैं। ये बदलाव कथित तौर पर हाल ही में लागू किए गए हैं। कंपनी पिछले कुछ महीनों से लगातार इस तरह के बदलाव करने में है।

पहले Airtel के 799 रुपये वाले प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5GB डेटा मिलता था, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है। वहीं 859 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों के लिए रोज 2GB डेटा मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 899 रुपये हो गई है। नए 899 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं।

Advertisement

हालांकि, पहले वाले 859 रुपये के प्लान में RewardsMini सब्सक्रिप्शन भी शामिल था, जिसमें हर महीने 80 रुपये तक का कैशबैक मिलता था। नए Airtel प्लान में यह अतिरिक्त फायदा नहीं दिया जा रहा है, यानी यूजर्स को अब ज्यादा कीमत देकर कम बेनिफिट मिल रहा है। बदलाव को सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने स्पॉट किया था। Gadgets 360 ने भी इन बदलावों को स्पष्ट रूप से नोटिस किया है।

अगर यूजर्स 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो उनके पास एक ऑप्शन 1,029 रुपये वाले प्लान का है। इस प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ तीन महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। 899 रुपये के प्लान की तुलना में ये ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्लान के रूप में दिखाई देता है।

यह पहली बार नहीं है जब Airtel ने अपने प्लान्स में इस तरह बदलाव किया है। इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी ने 189 रुपये वाला एंट्री-लेवल प्लान हटा दिया था और इसकी जगह 199 रुपये का नया बेस प्लान रखा था। इसके अलावा कंपनी ने अपने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की कीमत भी हाल ही में बढ़ाई है। फरवरी में 4,000 रुपये वाला प्लान बढ़ाकर 4,999 रुपये कर दिया गया था। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, 5GB डेटा, 100 मिनट इनकमिंग कॉल्स और 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.