Airtel 65 रुपये में दे रही है 1 जीबी डेटा

भारती एयरटेल ने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए 65 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। इस ऑफर में कंपनी यूज़र को 1 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 28 मार्च 2018 18:19 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए 65 रुपये का रीचार्ज उतारा
  • ऑफर में कंपनी यूज़र को 1 जीबी डेटा 28 दे रही है
  • 28 दिन की वैधता के साथ दिया जाएगा डेटा का लाभ
भारती एयरटेल ने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए 65 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। इस ऑफर में कंपनी यूज़र को 1 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है। ध्यान रहे, 65 रुपये का प्रीपेड पैक 4जी डेटा के साथ नहीं, बल्कि 28 दिन की वैधता के साथ 2जी या 3जी डेटा का फायदा देगा।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 65 रुपये का यह रीचार्ज पैक चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही मान्य होगा। इसके अलावा अगर यूज़र को ज्यादा डेटा 4जी स्पीड के साथ चाहिए तो कंपनी के पास 98 रुपये का भी रीचार्ज पैक है, जो यूज़र को समान वैधता के साथ 2 जीबी 3जी व 4 जी डेटा देगा। रिपोर्ट की मानें तो चुनिंदा यूज़र को 98 रुपये में 5 जीबी डेटा भी दिया जाएगा। अगर आप भी Airtel ग्राहक हैं तो माय एयरटेल ऐप में जाकर अपने नंबर पर ऑफर की उपलब्धता जांच सकते हैं।
Advertisement

65 रुपये वाले एयरटेल प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के दो रीचार्ज पैक से होगी। पहला 49 रुपये वाला प्लान, जिसे सिर्फ जियो फोन यूज़र ही इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा 98 रुपये वाला प्लान, जो यूज़र को 2 जीबी 3जी, 4जी डेटा, असीमित कॉल और 300 एसएमएस की सेवा देता है। इस प्लान में यूज़र को जियो ऐप की सुविधाएं भी मिलती हैं। हालांकि, जियो के ऑफर की बात करें तो वह एयरटेल से बेहतर है। जियो 4जी डेटा दे रही है, तो Airtel यूज़र को 2जी और 3जी डेटा ही देने में सक्षम है।  

बता दें कि पहले 49 रुपये के एयरटेल प्लान में 1 दिन के लिए 1 जीबी 3जी व 4जी डेटा दिया जाता था। जियो से मुकाबला करने के लिए एयरटेल 30 जीबी मुफ्त डेटा का ऑफर भी लेकर आई थी। इस ऑफर में 10-10 जीबी डेटा 3 भागों में यूज़र को देने का वादा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.