Airtel का 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 24GB डेटा, फ्री बेनिफिट वाला सबसे सस्ता प्लान!

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता के साथ कुछ बेहतरीन प्लान पेश करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 10:00 IST
ख़ास बातें
  • प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता है
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है
  • साथ ही Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 3 महीने तक वैध होगा

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता के साथ कुछ बेहतरीन प्लान पेश करती है।

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है। इसमें डेटा, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे फ्री हैलो ट्यून्स, म्यूजिक आदि बेनिफिट भी देता है। 

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता के साथ कुछ बेहतरीन प्लान पेश करती है। इसके लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स में एक प्लान ऐसा भी है जो कम कीमत में जबरदस्त बेनिफिट देता है। इसे Airtel Thanks App या Airtel Official Website से Rs 1799 में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह प्लान यूजर को 365 दिनों की वैधता देता है। यानि कि 1 साल तक रिचार्ज की टेंशन से यह प्लान मुक्ति देता है। इस दौरान यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। यानि कि सालभर आप जितना चाहें कॉलिंग कर सकते हैं, जिसमें लोकल के साथ-साथ एसटीडी कॉल्स भी शामिल हैं। 
Advertisement

एयरटेल के 1799 रुपये के प्लान के बेनिफिट्स के बारे में और बात करें तो यह प्लान यूजर 24GB हाई स्पीड इंटरनेट भी देता है। इस 24GB डेटा को आप अपनी सहूलियत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। आप चाहें तो इसे एक दिन में खत्म करें या फिर एक साल में। डेटा का कोटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता है, लेकिन इसके लिए कंपनी 50 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से चार्ज करती है। इस प्लान में आपको 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। साथ ही Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 3 महीने के लिए वैध होता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.